×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

मकर राशि वाले जो भी कार्य करेंगे, निश्चित सफलता मिलेगी, वहीं मेष राशि वालों को बचकर चलना होगा Featured

By March 27, 2020 698 0

 


  मेष : स्थिति ठीक नहीं कही जाएगी। नुकसानदेह समय है। बहुत बचकर चलिए। अपने स्वास्थ्य पर पूरा-पूरा ध्यान दीजिए। ये बहुत आवश्यक है। स्वास्थ्य मध्यम है। पे्रम की स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। लॉकडाउन होने के बाद व्यापारिक स्थिति पूरे जनमानस की अच्छी नहीं चल रही है। सभी से गुजारिश है कि ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं चल रही है। सरकारी तंत्र की बातों को ध्यान में रखकर चलिए। अक्षरश: पालन करिए। 

 

 वृषभ : स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। शुक्र द्वादश भाव में है। शुक्र के द्वादश भाव में होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी नहीं है। अपनी सुरक्षा रखिए। बचकर पार करिए। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम ठीक ठाक रहेगा। व्यापारिक स्थिति बिल्कुल मध्यम चल रही है। 

 

 

 मिथुन : स्थिति एक तरह से ठीक चल रही है। लेकिन पहले से राहु आपके लग्न में चल रहा है। हालांकि यह नुकसानदेह नहीं है लेकिन कोई भ्रामक स्थिति पैदा कर सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुछ न कुछ जुगाड़ होता रहेगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम से बेहतर की ओर रहेगा। कुछ मिलाकर मध्यम समय है। हरी वस्तु पास रखना अच्छा रहेगा। 

 

 

कर्क : स्थिति एक तरह से बहुत बचाकर चलने वाली है। चंद्रमा निर्जीव अवस्था में है। बहुत बचाकर चलिए। कोई रिस्क न लीजिए। शारीरिक स्थिति मध्यम है। प्रेम की स्थिति में कुछ चीजों, विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति का जुगाड़ होता रहेगा। सफेद वस्तु कोई पास रखिए। भगवान शिव की पूजा करें। शिवमय हो जाइए। मंदिरों में जाना मना किया गया है। इसका पालन कीजिए। मानसिक पूजा कीजिए। 

 

सिंह : सूर्य की स्थिति ठीक कही जाएगी लेकिन बहुत आराम, ध्यान से चलिएगा। बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। शारीरिक स्थिति मध्यम है। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देकर चलिए। आर्थिक मामले सुलझते जाएंगे। इंतजाम होता रहेगा। सूर्यदेव को जल देना अच्छा रहेगा। 

 

 कन्या : स्थिति ठीक कही जाएगी। कोई बड़ा नुकसान नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देकर चलिए। आपस में सब लोग एक-दूसरे पर ध्यान देकर चलिए। सुरक्षा की भी एक चेन होती है। सुरक्षित लोगों की चेन बनाइए। सूर्यदेव को जल देना बेहतर होगा। 

 

 तुला : कुछ ध्यान भटकाने वाली बात आ सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि आप इस पर ध्यान दें। अपना ध्यान दें, अपने हित मित्र, मां के परिवार के लोगों पर ध्यान दें। शारीरिक स्थिति मध्यम है। प्रेम की स्थिति ठीक है। आर्थिक स्थिति का इंतजाम होता रहेगा। चिंता की बात नहीं है। शनिमंत्र का जाप करें। 

 

 वृश्चिक : बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। उनके लिए कुछ करें। उनकों बिल्कुल नियंत्रित रखें तो ठीक रहेगा। मन पर काबू रखें। भटकने न दें। शारीरिक स्थिति मध्यम है। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। व्यापारिक स्थिति की बहुत चिंता न करें। ईश्वर सब ठीक करेंगे। पीली वस्तु पास रखना और बजरंग बली का स्मरण करना आपके लिए अच्छा रहेगा। 
 

धनु :  घरेलू चीजों को निपटाएं। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शारीरिक स्थिति ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्छी कही जाएगी। व्यापारिक स्थिति ठीक कही जाएगी। ईश्वर सब ठीक करेंगे। पीली वस्तु पास रखें। केसर का तिलक लगाएं। बजरंग बली का स्मरण करें। 

 

 मकर : स्थिति पराक्रम करने वाली है। जो भी कार्य करेंगे, निश्चित सफलता का योग है। लॉकडाउन की स्थिति में कोई बड़ी बात नहीं होगी। लेकिन टेलीफोन पर कुछ अच्छे व्यापारिक आश्वासन मिल सकते हैं। शारीरिक स्थिति मध्यम है। जरूर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। सफेद वस्तु गरीब को दान दें। भगवान शिव का स्मरण करें। 

 

  कुंभ : कुटुम्बों से उलझ सकते हैं। बचकर चलें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक स्थिति मध्यम है। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। व्यापारिक स्थिति भी थोड़ी मध्यम दिखाई दे रही है। कुछ भी गरीबों में दान करें। 

 

 मीन : स्थिति नरम-गरम बनी हुई है। काल्पनिक भय सताएगा। शारीरिक, प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति जैसे चल रहा था, वैसा तो नहीं लेकिन नरम-गरम चलता रहेगा। भगवान शिव का स्मरण करें। 

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपु

Rate this item
(0 votes)

Latest from

Related items