Print this page

बुढ़ानभाठ में किया गया भोजली महोत्सव का आयोजन Featured

ख़ैरागढ़ 00 ग्राम बुढ़ानभाठ में बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया। और खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा उपस्थित रही। जिसमें  मोतीलाल जंघेल, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी नीलांबर वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी,देवराज किशोर दास जिला अध्यक्ष सेवा दल कांग्रेस,नरेन सेन सचिव  प्रदेश कांग्रेस कमेटी,दुर्गेश साहू,ओम साहू,आत्मा राम,नरेश नेगी, खेलन आजुन, दिनु, सुरेश चंदेल और ग्रामवासी  शामिल हुए।   

सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी. प्रस्तुति देख उपस्थित लोग झूम उठे. वहीं, कार्यक्रम विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा  पहुंची और महिलाओं के  साथ सिर पर भोजली की टोकरी रखा कर भोजली माता की उपासना की।


शीतला मंदिर भवन के लिए 5 लाख की घोषणा


भोजली को सावन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को घर में टोकरी में  गेहूं के दाने को भिगोकर उगाने के लिए बोया जाता है। सात दिन तक विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भोजली की सेवा की जाती है। इसमें भोजली माता की पूजा होती है।. इसलिए इसे भोजली पर्व कहते हैं। यह प्राचीन प्रथा है जो सालों से चलती आ रही है। और ग्राम बुढ़ानभाठ में शीतला मंदिर भवन के लिए 5 लाख का घोषणा किया गया।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1