राजनांदगांव. ग्राम खैरझिटी में सात दिवसीय राम कथा महायज्ञ का आयोजन 4 फरवरी से 10 फरवरी तक किया जा रहा है।इसके कथावाचक पंडित आदित्य प्रकाश त्रिपाठी हैं। इसके मुख्य यजमान दशरथ लाल सिन्हा, राधिका सिन्हा, गोपीराम सिन्हा,दिलेश्वरी सिन्हा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव, साथ में जनपद सदस्य शीला सिन्हा, तुल दास साहू जनपद सदस्य राजनांदगांव ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया।