Print this page

नहीं रहे शीतल जैन Featured

खैरागढ़. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जनपद सदस्य शीतल जैन का शनिवार सुबह रायपुर के बालको अस्पताल में निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे और लगभग़ माह भी पहले ही जाँच में गंभीर बीमारी से पीड़ित पाए गए। जिसके बाद उनका इलाज मुंबई व रायपुर के अस्पतालों में हुआ। शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार जैन मुक्तिधाम में किया गया। मुखग्न उनके पुत्र हर्षल जैन ने दी। शीतल जैन भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्वों में रहे। विचारोतेजक व्यक्तित्व के प्रभाव के चलते कुछ समय के लिए किसान - मज़दूर संगठन की नींव में भी शामिल रहे। वे प्रेम स्मृति शिक्षा समिति के सदस्य के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों की गतिविधियों से भी जुड़े रहे। वे अपने पीछे दो पुत्रियों व एक पुत्र का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Rate this item
(1 Vote)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items