Print this page

RTI लगाने पर पार्षद ने दी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज Featured

 खैरागढ़ / कटघोरा. एक पत्रकार और मजदूरी पेशे से जुड़े व्यक्ति सुनील कुर्रे ने वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद हरिश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति में अनियमितता की जानकारी पाने के लिए RTI आवेदन देने के बाद उत्पन्न हुआ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुर्रे ने वार्ड क्रमांक 04 की आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की जांच हेतु RTI आवेदन दिया था। आरोप है कि नियुक्ति में वार्ड क्रमांक 01 की एक महिला को गलत तरीके से चयनित किया गया था। इसी बात से नाराज़ होकर पार्षद हरिश यादव ने 12 जून की शाम लगभग 4:50 और 5:00 बजे के बीच फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

 

सुनील कुर्रे ने अपनी शिकायत में बताया कि कॉल के समय उनका मोबाइल स्पीकर पर था और यह पूरी बातचीत उनके भाई सुशील कुर्रे, चितरंजन पटेल और नारायण गोंड ने भी सुनी। घटना के बाद पीड़ित काफी डरा हुआ महसूस कर रहा है और उसने पुलिस से आरोपी पार्षद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस ने धारा 296 और 351(2) बीएनएस के तहत FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 15 June 2025 19:35
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items