×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच भारी गिरावट के साथ खुले बाजार Featured

कोरोनावायरस फैलने और देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बीच आज बाजार 2442 अंकों की गिरावट के साथ खुले। सुबह के कारोबार में बीएसई 27,473 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 694 अंकों की गिरावट के साथ 8,051 पॉइंट पर है। डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे निचले स्तर पर पहुंचा। एक डॉलर के मुकाबले 76 रुपए के स्तर के नीचे। कोरोनावायरस बढ़ने के कारण रविवार को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का एलान किया था। इसके बाद कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की है।

शुक्रवार को बाजार में तेजी रही थी
सरकार और आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों के कारण शुक्रवार को देश के बाजार बढ़त में बंद हुए थे। सेंसेक्स 1627.73 अंक की बढ़त के साथ 29,915.96 अंकों पर और निफ्टी 482.00 पॉइंट बढ़कर 8,749.70 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। डाउ जोंस 913 अंकों की गिरावट के साथ 19,174 पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डैक कंपोजिट 271 अंक गिरकर 6,879.52 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 104 अंक गिरकर 2,304.92 पॉइंट पर रहा।

तेल कंपनियों के शेयरों में 8.5% तक नुकसान
लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल-डीजल की खपत घटेगी। इस डर से निवेशक तेल कंपनियों के शेयर बेच रहे हैं।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 23 March 2020 09:51
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2

Related items