मध्यप्रदेश के आठ जिलों में बर्ड फ्लू फैलने की सूचना, मुर्गियों में हुई इसकी पुष्टि।
बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी मुर्गियों में इसकी पुष्टि हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर और नीमच के चिकन मार्केट को सात दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा 10 किमी की परिधि में सर्विलांस करने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश के आठ जिलों में बर्ड फ्लू फैलने की खबर है। इंदौर और नीमच में इसकी पुष्टि होने के बाद सरकार ने आदेश जारी किया है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ‘इंदौर और नीच में दो केस में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, मुर्गियों के सैंपल्स दुकानों से लिए गए थे। जिलों में चिन्हांकित स्थान से 1 किलोमीटर दायरे में सभी दुकानें, चिकन मार्केट 7 दिनों के लिए तत्काल बंद कर दिए जाएं। 10 किमी की परिधि में सर्विलांस किया जाए, इसके निर्देश मैंने दिए हैं।'
इंदौर एवं नीमच में दो केस में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है,मुर्गियों के सैंपल्स दुकानों से लिये गए थे। ज़िलों में चिन्हांकित स्थान से 1किमी दायरे में सभी दुकानें,चिकिन मार्केट 7 दिनों के लिए तत्काल बंद कर दिए जाएँ।10 किमी की परिधि में सर्विलांस किया जाए, इसके निर्देश मैंने दिए हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 7, 2021
खरगोन जिले में भी हो चुकी है पुष्टि
हिंदुस्तान ने लिखा है कि खरगोन में भी एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। अखबार ने पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. सीके रत्नावत के हवाले से यह जानकारी दी कि कसरावद क्षेत्र से भेजे गए कौवे के दो और शिकारा पक्षी के एक नमूने में बर्ड फ्लू पाया गया।
यह भी पढ़ें: संत-महात्माओं के उपदेशों से प्रवाहित होती है परोपकार की भावना: भूपेश
खरगोन के कसरावद, मंडलेश्वर और बेड़िया से तकरीबन 25 पक्षियों के मृत होने की सूचना मिली है। यह घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है। अफसरों के मुताबिक फिलहाल पालतू जानवरों में कोई समस्या नहीं देखी गई है।