नगर पालिका चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी में मचा घमासान, शहर अध्यक्ष ने कहा- मुझसे भी पूछा नहीं…
खैरागढ़. नगर पालिका चुनाव नजदीक है और सत्ताधारी संगठन में 11-11 की मजबूती का गणित गड़बड़ाता दिखाई दे रहा है। हालही मंे बनाई गई ब्लॉक युवा कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी उस वक्त विवादों से घिर गई, जब जिला अध्यक्ष मनीष कुमार निर्मल ने जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए नियुक्ति को शून्य घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की सड़क में पांडुका के दानेदार मुरुम की जगह डाल रहे सुतिया की गोटेदार मिट्टी
इससे पहले ब्लॉक युवा कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कार्यकारिणी की सूची जारी की थी, जिसमें 11 उपाध्यक्ष, 11 महामंत्री और 11 सचिव 13 संयुक्त महामंत्री और 16 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए थे। इसके जरिए संगठन में ब्लॉक के प्रमुख ग्रामों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश दियाई दी। इस सूची में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा निलाम्बर वर्मा के भी हस्ताक्षर थे। इसके बावजूद यह विवाद बढ़ा।
बात युकां जिलाध्यक्ष मनीष तक पहुंची और उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहू को कारण बताओ नोटिस जारी की। उन्होंने कहा कि फोन पर सूची बनाए जाने की तो जानकारी दी गई, लेकिन इसे अनुशंसा के लिए नहीं भेजा गया। अखबारों के जरिए उन्हें कार्यकारिणी की जानकारी मिली। इसलिए पूरी कार्यकारिणी शून्य घोषित की जाती है।
शहर अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी सवाल
मनीष ने दूसरा नोटिस युकां के विधानसभा अध्यक्ष मोहसिन खान और कार्यकारी अध्यक्ष पलाश सिंह को दिया है। इसमें उन्होंने खैरागढ़ शहर व ग्रामीण की कार्यकारिणी के साथ शहर अध्यक्ष साेनू ढीमर की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया। दोनों से कहा गया है कि दोनों सूचियां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से अनुमोदित करा कर जल्द ही इसे जिला युवा कांग्रेस में प्रस्तुत करें।
मुझे भी नहीं दी जानकारी
कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़ का कहना है कि ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी के बारे में मुझे भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जिला अध्यक्ष के पूछने पर मैंने भी अनभिज्ञता जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी को शून्य घोषित किया।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की सड़क में पांडुका के दानेदार मुरुम की जगह डाल रहे सुतिया की गोटेदार मिट्टी
नीलाम्बर बोले- करेंगे सुधार
इस संबंध में नीलाम्बर वर्मा को कहना है कि ब्लॉक अध्यक्ष की अनुशंसा के बाद कार्यकारिणी की सूची को जिलाध्यक्ष से अनुमोदित कराया जाना था, लेकिन जानकारी के अभाव में युवा अध्यक्ष से चूक हुई है। इसमें सुधार किया जाएगा और कार्यकारिणी की सूची दोबारा भेजी जाएगी।