Print this page

चीन के वैज्ञानिकों की लापरवाही, चमगादड़ों से इंसानों तक पहुंचा कोरोना, देखिए वीडियो

कोरोना की उत्पत्ति की जांच करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम वुहान पहुंची है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे इस बात की एक बार फिर पुष्टि हुई है कि कोरोना वायरस चमगादड़ाें से ही इंसानों तक पहुंचा। इसमें चीन के वैज्ञानिकों की लापरवाही थी।

दो साल पहले के एक वीडियो से यह जानकारी मिली है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों को एक गुफा से सैंपल लेते समय चमगादड़ों ने काटा था। इस वीडियो को देखें तो खुद वैज्ञानिक यह मान रहे हैं। जबकि यह गुफाएं कोरोना वायरस से संक्रमित चमगादड़ों का घर कही जाती हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन कोविड-19 से जंग के लिए प्रभावी हथियार है- स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

ताइवान न्यूज के अनुसार, चीन के एक सरकारी टीवी चैनल ने 29 दिसंबर 2017 को वीडियो जारी किया था। इस वीडियों में चीन में बैट वुमन के नाम से जाने जाने वाली शी झेंगली और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों की टीम सार्स की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए निकले थे।

उन्हें यह बात अच्छे से पता थी कि गुफा में मौजूद चमगादड़ खतरनाक हो सकते हैं। वीडियो में देखें कैसे वैज्ञानिकों ने सुरक्षा मानको को ताक पर रखा। कुछ केवल टीशर्ट पहने हैं और कुछ बड़ी बेफिक्री से चमगादड़ों को पकड़े दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन कोविड-19 से जंग के लिए प्रभावी हथियार है- स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

पूरी वीडियो देखें तो इसमें कुछ वैज्ञानिक बिना ग्लोव्स पहने ही चमगादड़ों को पकड़े हुए हैं, लेकिन कुछ ने इस दौरान पीपीई किट पहन रखा है। कुछ को तो बेहद सादे कपड़ों में भी देखा जा सकता है। वीडियो में एक रिसर्चर ने अपना अनुभव साझा किया है और बताया है कि कैसे उन्हें ग्लोव्स के भीतर से भी चमगादड़ों ने काटा था।

यहां देखिए पूरा वीडियो...

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2