नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु हो गई। अप्रैल से ही उनकी तबीयत खराब थी जिसकी वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी और रसोईया को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया पर अब वह स्वस्थ हो चुके हैं।
अजय त्रिपाठी न्यायमूर्ति अजय त्रिपाठी को एम्स के दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में रखा गया था उन्हें शुरू से ही वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हाल ही में बीते दिनों में उनकी हालत में सुधार आया था पर एकदम अचानक से तबीयत बिगड़ी और संभल नहीं पाई।
यह भी पढ़ें: Lockdown: 21 राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए CM बघेल ने मांगी 28 नि:शुल्क ट्रेनें
आपको बताते चलें कि न्यायमूर्ति अजय त्रिपाठी पहले पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहे। उन्होंने 23 मार्च 2019 को मुख्य न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देकर, लोकपाल के न्यायिक सदस्य के तौर पर पद ग्रहण किया वह अभी तक को इसी पद में थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे दुखद बताया और ट्वीट कर कहा :
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और लोकपाल के वर्तमान सदस्य एके त्रिपाठी के निधन की ख़बर स्तब्ध करने वाली है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 2, 2020
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति:https://t.co/pm8pogpbEQ
यह भी पढ़ें: Lockdown में फंसे मजदूर इन नंबरों पर करें फोन तो मिलेगी मदद