Print this page

कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार,प्रशासनिक टीम ने मारा छापा Featured

By August 06, 2020 812 0

रायगढ़। कोतरा रोड में संचालित गेदरिंग ग्राउण्ड कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। जिस पर प्रशासनिक टीम ने गुरूवार की शाम को छापा मारा है। वहीं हुक्का का आनंद लेते लड़के व लड़कियां मिले जिस पर हुक्का बार को सील कर दिया गया है और वहां के सामानों को जब्त करने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दरअसल शाम 6 बजे के बाद रायगढ़ शहर में पूर्ण रूप से लॉक डाउन घोषित है। यही वजह है कि नायब तहसीलदार विक्रम राठौर, नगर निगम उप आयुक्त पंकज मित्तल के साथ नगर निगम की टीम लॉक डाउन का पालन कराने के लिए शहर में घुम कर जायजा ले रही थी। इसी दौरान कोतरा रोड में एक भवन से चहल पहल नजर आने पर प्रशासनिक टीम ने रूक कर देखा तो वहां गेदरिंग ग्राउण्ड कैफे चल रहा है और अंन्दर से ताला लगा हुआ है।

                     भीतर काफी लोग जमा थे । वहीं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वहां अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन होता है और रोज शाम को लड़के लड़कियां आती है। इसकी जानकारी होने पर नायब तहसीलदार द्वारा ताला खुलवाकर भवन की जांच की। इधर अधिकारियों को देख हुक्का बार में भगदड़ मच गई थी। बताया जा रहा है कि भीड़ में नाबालिग लड़कियां भी शामील थी।

                       अधिकांश तौर पर 18 से 20 साल के युवक युवतियां होना बताया जा रहा है। पुलिस को भी मौके पर बुलवाया गया तथा वहां उपस्थित सभी लोगों के नाम पता नोट करने के बाद उन्हे छोड़ दिया गया। वहीं भवन की जांच किये जाने पर वहां भारी मात्रा में हुक्का व अन्य सामान मिले। प्रशासनिक टीम ने हुक्का सहित अन्य अपत्तिजनक सामग्रियों को जब्त करते हुए भवन को सील कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल भवन को सील कर दिया गया है और लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके अलावा हुक्का बार संचालन के संबंध में उच्च अधिकारियों से मार्ग दर्शन लेकर आगे की कार्रवाई की जावेगी।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 06 August 2020 22:09
Rajesh Jain

Latest from Rajesh Jain