खैरागढ़। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह गुरूवार शाम खैरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी गतिविधियों और धान खरीदी में देरी के कारण किसानों को हो रही दिक्कतों पर चर्चा की। अभिषेक ने किसानों की धान खरीदी में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान धान खरीदी में हो रही देरी से नाराज है।
जब देश के केरल में 23 अक्टूबर से धान खरीदी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में 26 अक्टूबर से धान खरीदी हो सकती है तो छत्तीसगढ़ में देरी क्यों हो रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जब विपक्ष में रहते थे तब वे एक नवंबर से धान खरीदी की मांग करते थे, आज वे मुख्यमंत्री हैं, वे चाहते तो एक नवंबर से धान खरीदी हो सकती थी, लेकिन वे बारदाना की कमी की वजह से धान खरीदी की व्यवस्था प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। धान खरीदी की व्यवस्था बारदाना से प्रभावित नहीं होगी बल्कि सरकार की नाकामी ओर निकम्मेपन की वजह से प्रभावित होगी।
इसे भी पढ़ें: WHO ने नेताओं से कहा- अगली महामारी के लिए रहें तैयार
बारदाना की कमी का बहाना बनाकर सरकार जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है। क्या कांग्रेस सरकार को पता नहीं था कि धान की कटाई कब होती है। क्या छत्तीसगढ़ में धान पहली बार बोया जा रहा है और यदि कोरोना को बहाना बनाया जा रहा है तो केरल, पंजाब, हरियाणा में कोरोना नहीं था।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि खेतों में धान पक गया है। अधिकांश किसानों ने धान कटाई पूरी कर ली है। अब उनके समक्ष धान को सुरक्षित रखने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। दिवाली सामने है। किसान अपना फसल बेचने सरकार का मुंह ताक रही है।
किसानों के प्रति राज्य सरकार का निष्ठुर चेहरा सामने आ चुका है। सरकार के इस असंवेदनशील रवैए के कारण इस बार किसानों की दिवाली फीकी होगी। यदि सरकार एक नवंबर से धान खरीदी शुरू कर देती तो किसान भाई भी अपने परिवार के साथ खुशी—खुशी दीपावली मनाते। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का एक—एक कार्यकर्ता किसानों के हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: WHO ने नेताओं से कहा- अगली महामारी के लिए रहें तैयार
भाजपा किसानों की चिंता करती है। हम किसानों के लिए संघर्ष करने में कहीं पीछे नहीं हटेंगे। जिन वादों के साथ कांग्रेस सरकार में आई हैं, उसे हर हाल में पूरा करना होगा। श्री सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब और किसान हित की सोच रखती है, लेकिन कांग्रेस ने झूठे वादे और दावे कर सरकार बना बैठी है। अब कांग्रेस की सरकार ने अपने वादे पूरे कर पा रही है और न अपने दावे पर खरा उतर पा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, वीरेंद्र जैन, विकेश गुप्ता, मंडल भाजपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कृष्णा वर्मा, प्रफुल्ल ताम्रकार, प्रकाश सिंह, साफिया बेगम, सूर्यदमन सिंह, चंदू वर्मा, कीर्ति वर्मा, आलोक श्रीवास, शेष नारायण यादव, विनय देवांगन, गििरवर पटेल, चंदन गोस्वामी, शशांक ताम्रकार, महेश गिरी, भाजयुमो अध्यक्ष आशीष सिंह, शौयदित्य सिंह, अभिजीत खंडे, यतीश साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।