Print this page

Lockdown: कोरोना को हराने बिलासपुर के डीएसपी अभिनव उपाध्याय के तराने... Featured

रायपुर. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लाठियां भांजती पुलिस और प्रशासनिक सख्ती के बीच बिलासपुर के डीएसपी अभिनव उपाध्याय की गुनगुनाती समझाइश लोगों को सुकून दे रही है। वे प्यार का नगमा गा रहे हैं। गाना गाकर कोरोना को हराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र राज आर्या ने इसे अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट किया है, जो फिलहाल जगदलपुर में रहते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि डीएसपी की यह सुरीली समझाइश सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच चुकी है।

वीडियो में डीएसपी अभिनव उपाध्याय कॉडलेस माइक पर यह गीत गा रहे हैं-

एक प्यार का नगमा है, हम सब ने ये ठाना है… मिलकेSSS अब हमको, कोरोना को हराना है…

उनकी टीम किसी कालोनी में है और वहीं पर यातायात की गाड़ी में माइक व स्पीकर लगा हुआ है। गाड़ी के बाजू में डीएसपी उपाध्याय इस गाने पर झूम रहे हैं और उनकी आवाज के साथ उनका अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। गाते-गाते वे अपने साथियों को निर्देश देना भी नहीं भूल रहे। उनकी यह सुरीली सक्रियता के चलते चेहरों से खौफ गायब है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गाना सुनकर वहां मौजूद श्रोता या दर्शक सहज महसूस कर रहे हैं।

घर में ही रहना है… बाहर नहीं जाना है…

खुद की रक्षा करते हुए औरों को बचाना है…

सेनेटाइजर लगाना है, हाथ धोते ही जाना है

मिलकेSSS अब हमको, कोरोना को हराना है…

उनके इस गीत पर उनकी टीम के साथियों के अलावा सोसायटी की बिल्डिंग के लोग बालकनी से ही ताल दे रहे हैं। डीएसपी उपाध्याय के सुर से अपनी तालियों के ताल मिला रहे हैं। डीएसपी के लयबद्ध गीत पर बजती उनकी तालियां बता रही हैं कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में सकबुछ ‘सम’ पर ही आकर खत्म होगा।

 

आप भी इस वीडियो में देखें डीएसपी का सुरीला अंदाज...

 

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Monday, 30 March 2020 14:38
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2

Related items