500 पैकेट राशन सामग्री और 11 हजार रुपए की सहायता राशि का दान कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद शुरू किया अभियान।
रायपुर. कोरोना संक्रमण को रोकने लॉकडाउन का पालन जरूरी है, लेकिन लॉकडाउन से पनमी असुविधा का समाधान भी आवश्यक है। गरीब परिवारों तक राशन पहुंचना जरूरी है। भूखों का पेज भरना जरूरी है। इसी बात का ध्यान रखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने नई मुहिम छेड़ी है, “डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान”। दाल-चावल का दान कर आप भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको राशन सामग्री का पैकेट तैयार कर रख सकते हैं और इसकी सूचना जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के मोबाइल- 9669577888 या रायपुर स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक (जनसपंर्क) आशीष मिश्रा के मोबाइल- 9685792100 पर संपर्क कर वाहन के पहुंचने के दिनांक व समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान के तहत छह वाहन शहर में चलाए जाएंगे।
जानिए कैसे देखें सुपर पिंक मून
जिला प्रशासन द्वारा लोगों से राशन सामग्री के पैकेट एकत्र करने के लिए डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को यहां अपने निवास परिसर से इस अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने स्वयं जरूरतमंदों की सहायता के लिए राशन सामग्री के 500 पैकेट और 11 हजार रूपए की सहायता राशि जिला प्रशासन को सौंपी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, जिला पंचायत रायपुर के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।
लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन होगी पढ़ाई
दाल, चावल, आटा, नमक का पैकेट ऐसे करें तैयार
“डोनेशन ऑन व्हील्स” अभियान के तहत विभिन्न कालोनियों, व्यावसायिक परिसरों में जिला प्रशासन का विशेष वाहन पहुंचकर लोगों से राशन पैकेट संकलित करेगा। दानदाता 5 किलोग्राम चावल, 2 किलोग्राम आटा, आधा किलोग्राम दाल, आधा किलोग्राम नमक व एक नग साबुन शामिल कर राशन पैकेट तैयार कर सकते हैं।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।