Print this page

चेक बाउंस का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार Featured

ख़ैरागढ़ 00 साल 2019 से फरार स्थाई वारंटी अमन गोयल पिता सुरेश गोयल निवासी दाऊचौरा चिन्ता लाला चाल खैरागढ़ की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित किया गया। स्थाई वारंट तामिल 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के आरोपी अमन गोयल पिता सुरेश गोयल उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 16 दाऊचौंरा को आज बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। एसपी अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर इस कार्यवाही किया गया। आरोपी वर्ष 2019 से लगातार फरार था गणेश कृषि केन्द्र दाऊचैरा में कार्य करते हुए लगभग 30 लाख चेक बाउंस कर फरार हो गया। फरारी के दौरान आरोपी बिलासपुर दिल्ली जयपुर राजस्थान में विभिन्न होटलों में रहकर फरारी काट रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे सायबर सेल प्रभारी टैलेश सिंह,चन्द्रविजय सिंह,शिशुपाल साहू, देशराज पटेल,लक्ष्मण साहू की अहम भूमिका रही।


बालोद और दुर्ग में भी हैं पेंडिंग मामले


स्थाई वारंटी अमन गोयल पर दुर्ग में किसान उत्पादन केन्द्र के नाम का धारा 138 का 8 लाख रूपये का मामले है, कुल 30 लाख रूपये का फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। छाया मित्रा 138 प्रकरण क्रमांक 188/209 एसीजेएम न्यायालय खैरागढ़ में 15 लाख रूपये इसके पिताजी सुरेश गोयल के विरुद्ध 3 प्रकरण 3 लाख रूपये व आवेदक हरीश साहू का 138 का प्रकरण 3 लाख रूपये साकरा के गजानंद वर्मा का 138 का प्रकरण 2.2 5 लाख रूपये के मामले पेंडिंग है।स्थाई वारंटी के विरुद्ध बालोद एवं दुर्ग में भी कुछ मामले पेंडिंग होने की जानकारी मिली है जिनका तस्दीक किया जा रहा है। 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1