Print this page

भ्रष्टाचार : पाइपलाइन विस्तार में किया जा रहा मनमाना काम,सड़क की सतह पर लगा रहे पाइप Featured

ख़ैरागढ़ 00 जल जीवन मिशन के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। विकासखंड के कुम्ही ग्राम में 57.36 लाख से निर्माणधीन पानी टंकी निर्माण और पाइप लाइन विस्तार में मनमाना काम किया जा रहा है। सड़कों और गलियों में पाइप लाइन से लीकेज हो रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में खासी नाराज़गी है। पीएचई विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में खुलेआम गड़बड़ी की जा रही है। लेकिन आला प्रशासनिक अधिकारी भी जल जीवन मिशन के कामों में जारी भ्रष्टाचार के मामले में कुछ नहीं कहना चाहते हैं। 


किया जा रहा घटिया काम - लीलाधर साहू, सरपंच


सरपंच लीलाधर साहू ने कंस्ट्रक्शन एजेंसी बहुत घटिया काम किया जा रहा है। शासन के पैसे का बंदरबाट किया जा रहा है। पाइपलाइन में जगह जगह से सीपेज है। न ठेकेदार सुनता है। न सुपरवाइजर। पूरा निर्माण मनमाने तरीके से किया जा रहा है। 


बनाया गया है स्तरहीन टंकी


ग्राम के संतु साहू ने बताया कि मेरे घर के सामने से पाइपलाइन जा रही है। सीपेज की वजह से मेरे घर में पानी भर जाता है। अन्य ग्रामीणों ने भी उक्त काम में स्तरहीनता की शिकायत की है। टंकी भी स्तरहीन बनाया गया है। 


करना था ये काम 


पाइपलाइन विस्तार के काम साढ़े तीन फीट गड्ढा करना था। जिसमें पाइपलाइन डालना था। लेकिन मात्र आधे फ़ीट में पाइप डाल दिया गया। जिसके बाद काक्रीटकरण

किया जाना था। लेकिन मात्र सतही रूप से पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है। जिसकी लाइफ अत्यधिक नज़र नहीं आ रही है।


एसडीओ ने नहीं उठाया फ़ोन


मामले में पीएचई एसडीओ टी.ए.खान से मामले में पक्ष जानने निरंतर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया। 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1