खैरागढ़ 00 विकासखंड के ग्राम सोनपुरी में गत शुक्रवार को श्रीराम मानस गान कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कृषि उपज मंडी खैरागढ़ की अध्यक्ष दशमत उत्तम जंघेल के आतिथ्य को स्वीकार करते हुए शिरकत किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला महासचिव नित्य शरण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लाल अमित सिंह, टाकेन्द्र वर्मा व रोहित वर्मा सहित अन्य साथियों के साथ ग्राम कुकुरमुड़ा में नवनिर्मित हाईटेक नर्सरी को पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह के नाम से स्थापित करने का अनुरोध कृषि मंत्री को पत्र सौंप कर किया। ग्राम कुकुरमुड़ा में नवनिर्मित हाईटेक नर्सरी स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह जी के विधायक कार्यकाल के दौरान उनके प्रयासों से स्वीकृति प्राप्त हुई थी,जिसकी लागत 1 करोड़ रुपए थी। स्वर्गीय राजा साहब के अथक प्रयासों से स्वीकृत उक्त नर्सरी को उन्ही के नाम से स्थापित करने की मांग मंत्री से की गई। जिस पर मंत्री रविन्द्र चौबे जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए नवनिर्मित हाईटेक नर्सरी के उद्घाटन वाले दिन स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह के नाम से स्थापित करने की घोषणा करने का आश्वासन दिया।