Print this page

केजरीवाल के विधायक बोले- जाति नहीं बच्चे का भविष्य देखकर दें वोट

By October 27, 2018 804 0

नुक्कड़ सभा से आम आदमी तक पहुंचने की कोशिश / आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करने दिल्ली से पहुंचे मॉडल टाउन दिल्ली के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने बोला जातिवाद पर हमला।

नियाव@ खैरागढ़

आम आदमी पार्टी का प्रचार करने पहुंचे मॉडल टाउन दिल्ली के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत सिंह के गांव में प्रचार किया। इससे पहले खैरागढ़ में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए जातिवाद पर हमला बोला। कहा- हमारी पार्टी जाति, धर्म और संप्रदाय पर आधारित राजनीति को खत्म करना चाहती है। ऐसा करने के लिए हमें खुद उदाहरण बनना पड़ेगा। आप जाति को देखकर नहीं बच्चे के बेहतर भविष्य को सोचकर वोट दीजिए। शाम होते विधायक त्रिपाठी ने आप कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली और राजीव चौक में नुक्कड़ सभा लेकर अपना उद्देश्य बताया।

 

आम आदमी पार्टी
उदयपुर में रेली के दौरान पीले रंग का कुर्ता पहने विधायक त्रिपाठी।

 

विधायक त्रिपाठी बोले- हम ज्योतिषी नहीं

उन्होंने कहा कि हम उपस्थिति दर्ज कराने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, सीटों का फैसला तो जनता के ऊपर छोड़ दिया है। अनुमान लगाना तो ज्योतिषि का काम है। हम मेहनत पूरी करेंगे। ये जो जातिवाद का ज़हर समाज मे बोया जा रहा है वो जहर खत्म करना है। अब लोग समझदार हो गए हैं। वे इस मायाजाल को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। छत्तीसगढ़ में आंदोलन की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां के लोग केजरीवाल जी को जानते हैं और लोगों में उनके प्रति सदभावना है। अभी 12-13 दिन हैं, जिसमें हमारे कार्यकर्ता हर घर में जाकर आप पार्टी की उपलब्धियों को बताएंगे यही हमारा आंदोलन है।

मुद्दों को लेकर ये बोले विधायक त्रिपाठी

  • सबसे पहले प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसेंगे। जैसा दिल्ली में किया है वैसा यहां भी करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ में बंद पड़ी फैक्टरियों को फिर से शुरू कराएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।
  • किसानों को एक हैक्टर का 50,000 देंगे। प्राइवेट अस्पतालों में रक्त जांच, एमआरआई जांच आदि का रेट फिक्स कर देंगे, जैसा दिल्ली में किया है।
  • सरकारी अस्पतालों को अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे। हर हफ्ते डोर-टू-डोर जाकर लोगों से समस्याएं पूछेंगे और उसका निराकरण करेंगे।

और इसे भी पढ़ें...

ईवीएम पर आठ लोधियों का कब्जा, कोमल के पीछे रहेंगे गिरवर, चौथे नंबर पर देवव्रत का नाम

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:12
वेब एडमिन

Latest from वेब एडमिन