Print this page

रमणासन में योगी का राम राग, सुनाई यूपी की कहानी, बोले- आपदा में राहुल गांधी को याद आती है इटली वाली नानी

By October 23, 2018 1190 0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- राम की जन्मभूमि से छत्तीसगढ़ उनके ननिहाल में आया हूं, अयोध्या पर जितना मेरा अधिकार, उतना आपका भी…

नियाव@ राजनांदगांव

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के 6 विधानसभा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण किसान, जवान और भगवान पर फोकस रहा। चरण पादुका योजना का जिक्र कर आदिवासियों के दिलों को छूने की कोशिश की। आखिर में उन्होंने राहुल पर भी निशाना साधा। पहले यूपी के किसानों की कहानी सुनाई। छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या से जोड़ा। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए राष्ट्रीय स्वाभिमान की याद दिलाई। फिर अंत में कहा- देश पर जब-जब आपदा आती है राहुल तो इटली चले जाते हैं। उन्हें अपनी नानी याद आती है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण को इन बिंदुओं पर समझिए:-

किसानों को साधा / छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा गारंटी देने वाला पहला राज्य है। मैं जब मुख्यमंत्री बना तो उत्तरप्रदेश में किसानों की हालत ठीक नहीं थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सलाह दी कि अपनी एक टीम छत्तीसगढ़ भेजो। यूपी का किसान खुशहाल हो जाएगा। मैंने टीम भेजी। वे तीन दिन रहे। लौटकर प्रेजेंटेशन दिखाया। मैंने वहां भी यह योजना लागू कर दी। आज उत्तरप्रदेश के किसान भी आपकी तरह खुश हैं।


युवाओं को बांधा / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 115 से अधिक योजनाएं लागू की हैं। मेडिकल कॉलेज, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया जैसे काम युवाओं पर ही फोकस हैं। फिर कहा देश के दुश्मनों से आंख मिलाने की हिम्मत भाजपा सरकार ने दिखाई। सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्रीय स्वाभिमान का विषय है। ये कांग्रेसी क्या जानेंगे।


छत्तीसगढ़ को राम से जोड़ा / अयोध्या पर जितना अधिकार हमारा है, उतना ही आपका भी। मैं राम की जन्मभूमि से उनके ननिहाल आया हूं। भांजे पर पहला अधिकार ननिहाल के लोगों का होता है। जहां रामलला विराजमान हैं, वही राम जन्मभूमि है।


कांग्रेस पर मढ़े आरोप / नकसलवाद, आतंकवाद, अलगाववाद, उग्रवाद सब कांग्रेस के पाप हैं। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया, लेकिन दुर्भाग्यवश तीन साल कांग्रेस का शासन रहा। कांग्रेस ने ही कहा कि 2019 से पहले राम मंदिर पर फैसला नहीं होना चाहिए। कांग्रेस शुरू से विरोधी रही है।


राहुल पर मोड़ा पूरा भाषण / समृद्ध और विकसित भारत कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता। पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा था एक्सीडेंटली हिंदू हूं। चौथी पीढ़ी उन्हें झुठला रही है। नेहरू को गलत ठहरा रही है। देश पर आपदा आती है तो राहुल गांधी ननिहाल चलते जाते हैं। उन्हें इटली की नानी याद आती है।


नामांकन भरने वाले ये प्रत्याशी भी रहे मंच पर

डोंगरगांव से मधुसूदन यादव, डोंगरगढ़ से सरोजनी बंजारे, खैरागढ़ से कोमल जंघेल, मानपुर-मोहला से कंचनमाला भूआर्य, खुज्जी से हिरेंद्र साहू आदि भी मंच पर मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने हरेक का नाम लिया और सरकार बनाने की अपील की।

जोगी कांग्रेस के नेता संतोष पिल्ले बीजेपी में

इधर राजनांदगांव में बड़ी खबर ये रही कि कांग्रेस से त्यागपत्र देकर अजीत जोगी का दामन थामने वाले ने संतोष पिल्ले बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

और इसे भी जरूर पढ़ें...

नामांकन दाखिले के बाद गिरवर ने फूंका बिगुल और देवव्रत ने ठोंकी ताल

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:12
वेब एडमिन

Latest from वेब एडमिन

Related items