Print this page

Khairagarh: थमी बारिश, छिंदारी उलट से चल रही धार, मछली पकडऩे उमड़े मछुआरे... देखिए वीडियो Featured

सारंगपुर जलाशय में लबालब भरा है पानी। सारंगपुर जलाशय में लबालब भरा है पानी।

48 घंटे में पांच इंच बारिश से पहली बार लबालब हुए खैरागढ़ ब्लॉक के नौ जलाशय, बैराज के तीनों गेट सुबह किए बंद।

खैरागढ़. बारिश थमते ही नदी-नालों में पानी घटा, लेकिन जलाशय लबालब हो गए। छिंदारी बांध (रानी रश्मि देवी जलाश) का उलट चलने से मछली पकडऩे के लिए मछुआरों की भीड़ उमड़ रही है, जो एक-दो दिन तक जारी रहेगी। नवागांव बांध की स्थिति भी यही है। काश ! पानी को भी नक्शा दिखा देते साहब...

छिंदारी बांध का उलट देखिए, कैसे मछली पकड़ रहे मछुआरे

इधर 48 घंटों की बारिश के चलते पहली बार ब्लॉक के नौ जलाशय लबालब हैं। सभी में क्षमता के अनुसार सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी हो चुका है। सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर जेके जैन का कहना है कि प्रकाशपुर, पेंड्री, भरदाकला, बढ़ईटोला, जुरलाकला, सारंगपुर आदि लगभग पांच साल में पहली बार पानी से लबालब हैं। विधायक ने कहा था- 'बाढ़ नहीं रोक पाएगा बैराज', सच साबित हुआ, जानिए कैसे?

गुरुवार रात साढ़े नौ मीटर पानी भरने के बाद प्रधानपाठ बैराज का एक गेट खोला गया था। बाकी दो गेट शुक्रवार सुबह 8 बजे खोले गए। इसके बाद नदी-नाले उफान पर आए। टिकरापारा, शिवमंदिर और किल्लापारा नगर से कट गया। निचली बस्तियों में पानी भरने के बाद वहां के रहवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। शनिवार को स्थिति सामान्य हो गई।

बैराज की सफाई बाद दोपहर तक भरा 9 मीटर पानी

जेके जैन ने बताया कि सभी गेट खोलने के बाद बैराज की सफाई हो गई। जंगल की लकडिय़ां बहकर आई थीं, उन्हें निकाल लिया गया। शनिवार सुबह तीनों गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद भी दोपहर 3 बजे तक बैराज में 9 मीटर पानी था।

जानें बाकी जलाशयों में कितना है पानी और उनकी सिंचाई क्षमता

जलाशय   भराव क्षमता   सिंचाई क्षमता
नवागांव 5.0 मि. मी.  1600 हेक्टेयर
सारंगपुर 1.2 घन मीटर   214 हेक्टेयर
साल्हेवारा 1.5 मि. घन मी. 182 हेक्टेयर
पेंड्रीकला 0.25 मि. घन मी. 101 हेक्टेयर
भरदाकला 0.25 क्यू. मी.  90 हेक्टेयर
खुन्ना नाला 0.33 मि. घन मी. 67 हेक्टेयर
मुढि़पार  0.2 मि. क्यू. मी. 67 हेक्टेयर
बढ़ईटोला 0.15 क्यू. मी. 50 हेक्टेयर
प्रकाशपुर  0.12 मि. घन मी. 40 हेक्टेयर

Also read: Khairagarh: नगर पालिका ने ढूंढ निकाला नाला, वरना सबसे पहले डूबता टिकरापारा

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 29 August 2020 17:39
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2