Print this page

सड़क दुर्घटना में जमीन कारोबारी के पुत्र की मौत,खबर सुनके मृतक युवक की नानी सदमे से चल बसी Featured

राजनांदगांव: सड़क दुर्घटना में जमीन कारोबारी के पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक अपने एक दोस्त के साथ दोस्त का बर्थ-डे पार्टी मनाकर कार में सवार होकर दुर्ग की ओर से लौट रहे थे, वे अंजोरा बाईपास के पास पहुंचे ही थे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई।

वहीं एक युवक घायल है। इस घटना की खबर से मृतक युवक की नानी सदमे से चल बसी। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के दो युवक कुशल शर्मा एवं महेश बीती रात दुर्ग दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में गए थे, जहां से वे वापस राजनांदगांव लौट रहे थे।

Also read: राजधानी में गांजा में इस्तेमाल होने वाले रोलिंग पेपर पर जल्द प्रतिबंध, नजरें हुक्का बार पर भी

वे जैसे ही सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजोरा बाईपास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और रोड से नीचे कार जा गिरी। बताया गया कि कार में सवार कुशल शर्मा एवं महेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार हेतु दुर्ग चिकित्सालय ले जाया गया, जहां कुशल शर्मा की मौत हो गई। वहीं महेश घायल है, जिसे स्पर्श चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती किया गया है।

इधर उक्त दुर्घटना में कुशल शर्मा की दुखद खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली, कुशल शर्मा की दादी सुमन उम्र लगभग 75 वर्ष इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनकी भी मृत्यु हो गई। इस घटना से अनुपम नगर सहित शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। बताया गया कि उक्त दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे।

Also read: ACCIDENT: अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई, एक डॉक्टर की मौत वही 4 गंभीर रूप से घायल. 

दुर्घटना में मृत शहर के होनहार छात्र कुशल शर्मा और नानी सुमन शर्मा की शवयात्रा आज उनके अनुपम नगर स्थित निवास स्थान से मुक्तिधाम के लिए निकली, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शोकसभा आयोजित कर श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

बताया गया कि उक्त घटना की खबर दुर्ग के एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को मिली तो इसकी सूचना शहर के एनएसयूआई के वरिष्ठ नेता निखिल द्विवेदी को दी, जिस पर निखिल द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और घायल और मृतक के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया गया कि जिला अस्पताल से महेश को स्पर्श चिकित्सालय में उपचार हेतु रिफर किया गया है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1