Print this page

लेटलतीफी : एक साल बाद सिर्फ डाले गए कालम,आईटीआई भवन निर्माण में हो रही देरी Featured

ख़ैरागढ़ 00 3 करोड़ 33 लाख 24 हज़ार रूपयों की लागत से बन रहे आईटीआई भवन निर्माण में पीडब्लूडी लगातार देरी कर रही है। साथ निर्माण में पारदर्शिता बरतने में भी लापरवाही कर रही है। आईटीआई का टेंडर 7 जनवरी 2022 को खोला गया था। काम 14 महीने में पूरा किया जाना था। लेकिन 1 साल बाद महज़ कालम डाला गया है। साथ ही इतनी बड़ी राशि में किए जा रहे काम का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। काम मेसर्स अताउल्लाह खान ने 10.33 प्रतिशत बिलो में लिया है।


अभी आया हूँ - अश्वनी यदु,सब इंजीनियर,पीडब्लूडी 


मामले में सब इंजीनियर अश्विनी यदु ने कहा कि मैं अभी अभी आया हूँ बोर्ड लगाने बोल देता हूँ। साथ ही काम मे तेज़ी लाने के लिए भी ठेकेदार को कहता हूं।


कल लग जाएगा फ्लैक्स - अताउल्लाह खान,ठेकेदार


ठेकेदार अताउल्लाह खान ने बताया कि फ्लैक्स बन गया है। कल लग जाएगा। कार्यस्थल पर नहर नाली का काम चल रहा है। जिसकी वजह से सड़क खराब हो गया है। इसलिए काम रुक गया था। 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1