Print this page

आरोप प्रत्यारोप : भूपेश ने साधा संतोष पर निशाना,तो कांग्रेस नेता ही पूर्व मुख्यमंत्री को घेरा Featured


कहा - आपको कार्यकर्ताओं से मतलब नहीं

 

ख़ैरागढ़. आचार संहिता घोषित होने से पहले चुनावी आरोप - प्रत्यारोपो का दौर शुरू हो चुका है। और सोशल मीडिया इसका सबसे बड़ा हथियार बन रहा है। लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि संतोष का फल मीठा होता है। लेकिन जनता कह रही है,राजनांदगांव में संतोष का कुछ फल ही नहीं मिला। सोशल मीडिया हैंडल पर ही इस पोस्ट का जवाब कांग्रेस नेता ओम प्रकाश झा ने दिया है। ओम प्रकाश झा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि राजनांदगांव जिले में आपको सब समझ गए हैं। अब आप किसी कांग्रेस के साथी को मूर्ख नहीं बना सकते। आपके लोग अलग से हैं। आपको कार्यकर्ता से मतलब नहीं है। इसलिए इस बार आप चुनाव हार रहे हैं। 


आंकड़ों से बताया हार रहे चुनाव


ओम झा यही नहीं रुके बल्कि एक के बाद एक पोस्ट करते हुए ने लिखा है कि आप राजनांदगांव से 50 हजार, डोंगरगढ़ से 25 हजार, खैरागढ़ से 20 हजार, और कवर्धा से 35 हजार वोटों से चुनाव हार रहे हैं। 


अधिकांश कार्यकर्ता है नाराज़


पोस्ट को लेकर जब ओम प्रकाश झा से पूछा गया तो झा ने बताया कि कमेंट मेरा ही है। भूपेश बघेल पांच साल तक कार्यकर्ताओ को कोई तवज्जो नहीं दिया। जब भी कोई कार्यकर्त्ता मिलने के लिए जाया करते थे तो समय की पाबन्दी बताकर मिलने से मन कर देते थे। जिससे अधिकांश कार्यकर्त्ता नाराज है।


कांग्रेस से नहीं भूपेश से आपत्ति


झा ने यह भी कहा कि अब जब भूपेश बघेल राजनांदगाँव से लोकसभा का प्रत्याशी बना तो अचानक कार्यकर्ताओ की याद आने लगी है। हमें कांग्रेस से कोई आपत्ति नहीं है। आपत्ति है तो भूपेश बघेल से,हमने हमेशा कांग्रेस का हर दायित्व ईमानदारी के साथ पूरा किया है। मैंने प्रदेश सचिव, एनएसयूआई जैसे बड़े पदों पर काम किया है। लेकिन हमेशा उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items