खैरागढ़. भरदा कला में गुमशुदा 5 वर्षीय बालक की बांध में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार भरदा कला निवासी जंतु यादव ( अश्वनी यादव) के पुत्र जतिन यादव अपने दादा को ढूंढते अपने 8 वर्षीय बड़े भाई बिट्टू उर्फ डोमेश्वर के साथ भरदा बांध के तरफ गए हुए थे। जहां से मृतक जतिन यादव वापस नहीं आए जबकि बड़े भाई बिट्टू वापस आ गए। देर शाम होने के बाद परिवार वालों ने ढूंढना शुरू किया। लेकिन मृतक जतिन यादव का कुछ पता नहीं चला।
परिवार वालों ने ग्रामीणों व पुलिस को उक्त घटना के बारे में बताया जिसके बाद सभी को ढूंढने का प्रयास किया। तकरीबन 9 बजे करीब भरदा बांध के गेट के पास जतिन मृत अवस्था में डूबा हुआ था जिसे निकल गया। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो जतिन के कान, नाक को मछलियों ने नोच लिया था पुलिस मर्ग काम करके विवेचना में लिया गया है। अभी शव को पोस्टमार्टम करने सिविल अस्पताल खैरागढ़ भेजा गया है जहां से मृतक के के परिवारों को सुपुर्द किया जाएगा।