Print this page

मै नहीं हम के भाव से कार्य करना है- गुलशन भगत

 


खैरागढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खैरागढ़ नगर इकाईं द्वारा खैरागढ़ नगर की नवीन कार्यकारिणी मंगलवार को नगर मे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़ पर घोषित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद, सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़ खंड के कार्यवाह राजू यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगाव के विभाग संयोजक अमन बृज नामदेव, राजनांदगांव के जिला संगठन मंत्री संजय सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन भगत की उपस्तिथि में नवींन कार्यंकारिणी की घोषणा की गईं।

विभाग संयोजक अमन बृज नामदेव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए संगठन के बारे में जानकारियां दी। साथ ही निर्वाचन अधिकारी के रूप मे उपस्थित राजू यादव ने नगर मंत्री के रूप मे ऋतिक कंडरा व सह मंत्री के रुप मे राजहंस वर्मा, हर्ष वर्मा, महेश पटेल के साथ पुरी कार्यकारिणी की घोषण की। नगर कार्यकारिणी के साथ-साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कैंपस अध्यक्ष के रूप में हर्ष वर्मा उपाध्यक्ष जीतेश बिसेन मंत्री चित्रसेन साहू सहमंत्री विनय साहू सहित पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

समापन पूर्व खंड कार्यवाह राजू यादव ने संगठन के महत्व को बताते हुए सभी को संगठित हो कर कार्य करने व खैरागढ़ जिले भर में संगठन विस्तार के लिए शुभकामनाएं दी वहीं प्रदेश कार्यकारिणी गुलशन भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी को मै नहीं हम के भाव से कार्य करना है। संगठन के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिए कार्य करना है कहते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी । इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items