Print this page

30 सालों से विराज रहे बस स्टैंड में भगवान गणेश Featured

खैरागढ़. नया बस स्टैंड परिसर के केंद्र में भगवान श्री गणेश बीते 30 सालों से विराजते हैं। साल 1991 में बस स्टैंड के परिसर में गणेश पक्ष में भगवान के विराजने का क्रम शुरू हुआ था। जो अब तक जारी है। भगवान की सेवा में लगे हुए नवयुवा गणेश उत्सव समिति के ज्यादातर युवा कामकाजी हैं। और स्वरोज़गार में रत रहते हैं। किसी का होटल है कोई अन्य व्यवसायिक कार्यों में रत रहता हैं। पर पहले गणेश भगवान की सेवा करते हैं,फिर इसी परिसर में मां दुर्गा विराजती हैं। समिति के वेद प्रकाश पटेल ने बताया कि परंपरागत रूप से भगवान की सेवा करते आ रहे हैं। जिसमें बस स्टैंड में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का अच्छा सहयोग मिलता है।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items