ख़ैरागढ़. फ्रांस के एनजीओ समूह की दो सदस्यों मेलिस सुर्या और कार्ला लोपेज़ ने महाअभियान के कार्यों को करीब से जाना। दोनों ने निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के उद्देश्यों और कार्यो को बारीकी से समझा। बाईपास में पौधा संरक्षण के प्रयासों के दौरान पहुंचीं दोनों सदस्यों ने निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के प्रत्येक चरण के बारे में जाना। महाअभियान के संयोजक भागवत शरण सिंह ने एनजीओ की सदस्यों को बताया कि आमनेर,पिपरिया और मुस्का तीनों नदियों की निर्मलता को लेकर यह प्रयास शुरू हुआ है। और इसे 3 चरणों मे विभक्त किया गया है। सिंह ने बताया कि इन कार्यों के लिए किसी प्रकार का बाहरी डोनेशन नहीं लिया जाता। श्रमदानी साथी ही अभियान के समस्त खर्च वहन करते हैं। इस दौरान महाअभियान के सदस्य सूरज देवांगन,उमेद पटेल,मंगल सारथी,गौतम सोनी,शमशुल होदा खान,किशन सारथी,शिल्पी सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।