Print this page

गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन

खैरागढ़. जिला मुख्यालय खैरागढ़ में आगामी 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे चार दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए समारोह पूर्वक भूमि पूजन किया गया। राजा फतेह सिंह खेल मैदान में संपन्न किए जाने वाले राष्ट्र जागरण 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन राजनांदगांव शक्तिपीठ से पधारे आचार्य टिकेंद्र सिंह, व डोमन पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रों के द्वारा पूर्ण कराया गया जहां मुख्य यजमान डॉ. रूना सिंह एवं भारती सिंह उपस्थित रही।

कार्यक्रम में खैरागढ़ नगर के सम्मानीय नागरिक एवं सभी भक्त भी उपस्थित रहे। खैरागढ़ जिले के अलावा अन्य जिलों से भी गुरुदेव के शिष्य एवं गायत्री के साधक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने पधारे जिसमें खैरागढ़ नगर के वरिष्ठ नागरिक मिहिर झा, राकेश बहादुर सिंह, केशव सिंह, दाऊ राम कुमार सिंह, लाल चिंताहरण सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, नीलिमा गोस्वामी, महेश गिरी गोस्वामी, शोभना अग्रवाल, करुणा सोनी, आशीष मालवीय, हीराबाई ठाकुर, लीला सिंह, टीडी वर्मा, सतीश सिंह, कमल नारायण सिंह, राम यादव, बी. एल विश्वकर्मा, तोरण साहू घुमका से शीला सोनी, रतन यादव, प्रभात साहू, शकुंतला वर्मा, पिंकी, हरि डरसेना एवं पूर्णिमा डरसेना, विनय शर्मा, धमधा से शिव कुमार राठौर ईश्वरी, घुमका से अजीत वर्मा कलकसा से शंकर लाल वर्मा, श्याम लाल वर्मा, गंडई से प्रभु राम वर्मा, सालिग राम कुंभकार, चेतराम कुंभकार साजा से पोखन सिंह ठाकुर, डीआर वर्मा, रामअवतार सहित अन्य नागरिकों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक भूमि पूजन का संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने तन-मन-धन से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया। ताकि इस लोकमंगल कार्यक्रम को व्यापक सफलता मिल सके एवं विश्व कल्याण की भावना से आयोजित यह पुनीत यज्ञ सफल हो। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. राजन यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह एवं सत्यभामा सिंह तथा गुलाब चोपड़ा एवं रामकुमार सिंह का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया गया

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 04 December 2024 20:13
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items