खैरागढ़. जन्माष्टमी पर्व पर राधा माधव मंदिर में भगवान को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया। देर रात तक गायिका इंद्राणी वर्मा के भजनों पर भगवान गिरधर के भक्त झूमें। नव निहाल मानस परिवार के गायकों ने पूरी गोकुल नगरी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भगवान को चढ़ाए गए 56 भोग गौ सेविकाओं में अपने घरों में बनाएं थे। बीते वर्ष स्थापित राधा माधव मंदिर में देर रात तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विधि विधान की पूजा
श्री कृष्ण जन्म के बाद भगवान का विधि विधान से पूजन किया गया। देर रात तक आनंदमय वातावरण में लोग शामिल हुए। खासकर गोकुल नगर वार्ड के रहवासियों ने आयोजनों में भागीदारी निभाई।
इन मंदिरों में भी पूजन व अभिषेक
ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर,गैंद बिहारी मंदिर,बांके बिहारी मंदिर,छैल बिहारी मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में भी पूरे विधि विधान से पूजन किया गया। प्रत्येक मंदिर में देर रात भक्ति संगीत गूंजता रहा।