कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान देशवासियों को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
20 लाख करोड़ रुपए की जगह 20 लाख रुपए लिख दिया :
दरअसल इसी घोषणा को लेकर निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है जो जीडीपी का 10% है लगभग 20 लाख रुपए।
इसके बाद उन्होंने तुंरत दूसरा ट्वीट किया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि टाइप करने में गलती हो गई। आप इसे 20 लाख करोड़ रुपये ही पढ़ें।
बताते चले कि प्रधानमंत्री ने इस आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए कहां की यह पैकेज देश की जीडीपी का कुल 10% है, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को एक नई गति देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉस सभी पर बल दिया जो आत्मनिर्भर भारत अभियान को सिद्ध करेगा।
नए नियमों वाला होगा लॉकडाउन-4
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन-4 के दिए संकेत 18 मई से पहले लॉकडाउन-4 के बारे में जानकारी दी। जाएगी नया रंग रूप वाला होगा लॉकडाउन-4 नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे नए नियमों वाला होगा लॉकडाउन-4, 17 मई के आगे भी जारी रहेगा लॉकडाउन।
यह भी पढ़ें :अभिनेता सोनू सूद ने दिखाई दरियादिली, प्रवासी मजदूरों को 10 बसों में उनके राज्य रवाना किया
न्यायपालिका में अन्याय? ✍️जितेंद्र शर्मा
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।