Corona Virus के बढ़ते खतरे को देखते हुए सऊदी अरब ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं। वायरस की बढ़ते प्रकोप के बीच सऊदी अरब ने यूरोपीय संघ और 12 अन्य देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी अरब में रात भर में 24 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए, जिससे वहां अब तक 45 लोगों संक्रमित हो चुके हैं।
अपने नागरिको को घर लौटने दिया 72 घंटे का वक्त
एक आधिकारिक स्रोत का हवाला देते हुए राज्य समाचार एजेंसी एसपीए ने गृह मंत्रालय में जानकारी दी कि सरकार ने प्रभावित देशों में रह रहे नागरिकों और निवासियों के पास सऊदी अरब लौटने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। वाणिज्यिक और कार्गो यातायात पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है।
स्वास्थ्य संबंधी जानकारी न देने वालों पर 500,000 रियाल (99,04,657.12 रूपए) का लगेगा जुर्माना
सऊदी अरब ने पहले ही कुछ 19 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें अरब के कई देश शामिल हैं। साथ ही कहा गया है कि ऐसे लोग जो अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और यात्रा विवरण के संबंध में जानकारी नहीं देंगे, या ऐसा करेंगे उनपर 500,000 रियाल (99,04,657.12 रूपए) तक का जुर्माना लगाया जाएगा।