खैरागढ़. केसीजी जिला भाजपा ने दो नए मंडल बनाए गए है। जिला में अब 6 मंडलों की जगह 8 मंडल होगा जिसमें नवीन मंडल नर्मदा व ठेलकाडीह को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने बताया की पुरानी मंडल छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा व पाडादाह का नाम यथावत रहेगा और खैरागढ़ शहर मंडल अब खैरागढ़ मंडल के नाम से जाना जायेगा। पुराना खैरागढ ग्रामीण मंडल का नाम को विलोपित करते हुए अब यह मंडल बाजार अतारिया के नाम से जाना जायेगा। साहू ने बताया कि जिला के सभी बुथ कमेटी का गठन हो चुका हैं। और पन्द्रह दिसंबर तक सभी 8 मंडलों के अध्यक्षों का निर्वाचन विधिवत कर दिया जायेगा जिसमें मंडल अध्यक्ष के लिए केन्द्र एंव प्रदेश के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र 35 से 45 वर्ष तय किया गया हैं नवीन जिला में मंडलो की पुर्नगठन व नये मंडल के अतिस्त्व में आने के बाद जिला संगठन और मजबुत होगी तथा संगठनात्मक कार्य की संचालन में सुविधा होगी।