विशेष : शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी सिंह राशि में बने हुए हैं। केतु, धनु राशि में हैं।गुरु, शनि और मंगल मकर राशि में हैं
मेष : मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत नियंत्रण रखें। विद्रोह की भावना नुकसानदेह है। सार्थक चीजें सोचिए। नुकसान हो सकता है। हालत देखकर काम कीजिए। व्यवसायिक स्थिति भी गड़बड़ है। प्रेम की स्थिति ठीक है। केयर मिलेगी आपको। पीली वस्तु पास रखें। केसर का तिलक लगाएं।
वृषभ : शारीरिक सुधार हो रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार हो रहा है। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति ठीक है। साथ मिलेगा। व्यवसायिक स्तर पर आगे चीजें ठीक होंगी। मानसिक तौर पर चीजों को कंट्रोल करिए। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन : पहले से अच्छी स्थिति है। अपने अंदर जो उर्जा आई है उसका सही समय पर उपयोग करिएगा। अभी इसका इस्त्ोमाल नुकसान देगा। अभी केवल प्लानिंग करें। शारीरिक स्तर पर चीजें ठीक हैं। मानसिक नियंत्रण रखिए
कर्क :बोलते समय थोड़ा ध्यान रखें। असतर्कता से परेशानी में पड़ सकते हैं। मसलन कोई न्यूज इधर से उधर पहुंचाना नुकसानदेह हो सकता है।शारीरिक तौर पर सुधार है। मानसिक घबड़ाहट हो सकती है। प्रेम पहले से बेहतर है। व्यवसाय समय से सुधर जाएगा। लाल वस्तु पास रखें
सिंह : इस समय आपकी सहनशक्ति बढ़ी हुई है। ठहराव आया है। फिर भी थोड़ी सी भागदौड़ में फंस जा रहे हैं आप। मानसिक, शारीरिक तौर पर चीजों का ध्यान रखिए। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। प्रेम पर ध्यान रखिए। सब मध्यम है। आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा।
कन्या : मन की स्थिति ठीक नहीं है। काल्पनिक भय हो सकता है। जो देवी देवता आपके घर के मंदिर में हैं। उन्हें जल चढ़ाएं। सूर्यदेव को जल दें। शारीरिक, मानसिक, व्यवसायिक तौर पर मध्यम है। आने वाला दिन आपका है।
तुला : आर्थिक रूप से बेहतर होंगे। बस मन पर काबू रखें। अपने इमोशन पर काबू रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम है। सूर्यदेव को जल देना, शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करना आपके लिए अच्छा होगा।
वृश्चिक : शासन सत्ता पक्ष से कुछ आशीर्वाद आपको मिल सकता है। शारीरिक स्तर पर मध्यम है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक स्थिति मध्यम से बेहतर की ओर है। हनुमान जी को मानसिक तौर पर प्रणाम करना आपके लिए अच्छा होगा।
धनु : बेहतर स्थिति में आप आ रहे हैं। ऐसे ही बने रहें। स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है। प्रेम मध्यम है। व्यवसाय नरम-गरम है। स्थितियां आगे ठीक हो जाएंगी। पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु का ध्यान करें।
मकर :ठीक चल रहे हैं। दिन ब दिन सुधार हो रहा है। उर्जा बढ़ रही है। व्यवसाय को लेकर चिंतित हो सकते हैं लेकिन आगे वो भी ठीक हो जाएगा।
प्रेम की स्थिति भी ठीक है। जो जहां है वहां ठीक है। परेशान न हों। गणेश जी की वंदना करें।
कुंभ : कुछ सकारात्मक चीजें हो रही हैं। लॉकडाउन में भी अच्छे आश्वासन मिल सकते हैं। आगे स्थिति ठीक होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम ठीक है। लाल वस्तु दान करें।
मीन : धार्मिक बने रहेंगे। धर्म-कर्म की क्रिया आपको मजबूत बनाएगी। मजबूती के साथ आप डटे रहेंगे। भाग्यवश कोई काम भी बनेगा। कुछ आश्वासन या कुछ खुश करने वाली चीज आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक हो रहा है। व्यवसाय जैसा था वैसा ही है। प्रेम की स्थिति में कुछ सकारात्मक चीजें आ सकती हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बजरंग बली का ध्यान करें।
प्रस्तुति
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।