×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

यह राष्ट्र निर्माण का चुनाव - रामजी भारती Featured

 

ख़ैरागढ़ 00 डोंगरगढ़ विधानसभा व केसीजी जिले के घोटिया में बुधवार को पांडादाहा मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह बन्नोआना,विधानसभा सह - प्रभारी भागवत शरण सिंह,मंडल भाजपा अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा,पूर्व जनपद अध्यक्ष टीलेश्वर साहू,भाजपा नेता सुनील जैन सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं बल्कि राष्ट्र के निर्माण का चुनाव है इसलिए हमें कमर कसकर इस चुनाव के मैदान में उतरना है। खासकर पांडादाह मंडल से हमें जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करना है। भारती ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का पिटारा खोला है। इस दौरान जनपद सदस्य तोप सिंह राजपूत,पूर्व मंडल अध्यक्ष बिसेसर साहू,संतोष देवांगन,कमलेश्वर सिंह भदौरिया,संजय यदु,पिंटू साहू,लाल राजेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह,गौस मोहम्मद,शिवम योगी,कौशल साहू, विनोद साहू सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन खुमान देशलहरा ने किया। 

 

 

नए संकल्प के साथ लड़ना है चुनाव - सुरेंद्र सिंह बन्नोआना

 

 

लोकसभा चुनाव के विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह बन्नोआना ने कहा कि यह चुनाव हम सभी को नए संकल्प के साथ लड़ना है। और इस जीत के साथ 400 के लक्ष्य को प्राप्त करना है। और शसक्त बहुमत की सरकार बनानी है। 

 

 

रेल लाइन और ग्रीन फील्ड वे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धियां - भागवत शरण सिंह

 

 

डोंगरगढ़ विधानसभा सह प्रभारी भागवत शरण सिंह ने कहा कि सांसद संतोष पांडे के कार्यकाल की 2 बड़ी उपलब्धियों के साथ आने वाले वर्षों में पांडादाहा मंडल आर्थिक विकास के नए मोर्चो पर अग्रसर नज़र आएगा। जिसमें डोंगरगढ़ कटघोरा रेल लाइन से विकास का नया रास्ता खुलेगा। वहीं मध्यप्रदेश के रजेगाँव से गांता पार होते हुए ख़ैरागढ़ से रायपुर तक बनने वाली ग्रीन फील्ड वे सड़क निर्माण से राजनांदगांव की तरह यह पूरा क्षेत्र भी आर्थिक विकास की ओर आगे बढ़ेगा।

 

 

मिलेगी लीड

 

 

पूर्व जनपद अध्यक्ष टीलेश्वर साहू ने कहा कि हम यदि संगठित होकर लड़ेंगे तो निश्चित तौर पर पांडादाहा मंडल से अधिक वोटों की लीड मिलेगी। साहू ने कहा कि इस मंडल में पार्टी मज़बूत है। और इस लोकसभा चुनाव में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते हम रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.