×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

कोटरा में फहराया गया 54 फ़ीट ऊंचा भगवा ध्वज Featured

 

छुईखदान. शनिवार को ब्लॉक के कोटरा ( उदयपुर ) में भगवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने 54 फ़ीट ऊंचे भगवा ध्वज का आरोहण किया। वर्मा ने कहा कि भगवा कोई साधारण ध्वज नहीं है। इसके शीर्ष पर स्वयं हनुमान जी विराजमान रहते हैं। वर्मा ने कहा भगवान श्रीराम,अर्जुन,शिवाजी महाराज के रथ का ध्वज भी भगवा था। विश्व हिंदू परिषद के राजनादगांव जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने कहा कि भगवा में तप,तेज़,त्याग,उत्साह,उमंग,अनुशासन समाहित है। जो जीवन में सतत संघर्ष की प्रेरणा देता है। भागवत ने कोटरा के भगवा रक्षक के आयोजक युवाओं को शुभकामनाएं दी। छुईखदान प्रखंड के अध्यक्ष राजकुमार जंघेल ने कहा कि आज मंदिर परिसर में धर्म ध्वज फहरने से पूरा गांव उत्साहित है। जंघेल ने ब्लॉक के सभी खंडों में इसी तरह के आयोजन का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक राजेश ताम्रकार,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री खम्मन ताम्रकार,ख़ैरागढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर, ग्राम सरपंच वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

ध्वजारोहण से पहले हुआ संकीर्तन

 

भगवा ध्वज के आरोहण से पहले ग्राम में संकीर्तन निकाला गया। जो ग्राम के सभी गलियों से होते मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। संकीर्तन में अतिथियों के साथ गंडई के महामंत्री दुजेराम वर्मा,पूर्व जनपद सदस्य ललित चोपड़ा,पद्मवतीपुर के सरपंच जैनेंद्र जंघेल,रमेश जंघेल,देवीलाल जंघेल,ख़ैरागढ़ भाजयुमो उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन वर्मा,अजेन दशरिया सहित अन्य शामिल हुए।

 

विभिन्न प्रखंडों और ग्राम से शामिल हुए युवा

 

कार्यक्रम में विहिप के ख़ैरागढ़ प्रखंड के उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,बजरंग दल के सहसंयोजक उत्तम दशरिया,पदाधिकारी श्रेयांश सिंह सहित भगवा रक्षक संगठन के प्रमुख जागेश्वर जंघेल,जागेश्वर जंघेल,मोहित जंघेल,लोकेश जंघेल,देवेन्द्र जंघेल,पोषण जंघेल,हरीश जंघेल,प्रवीण जंघेल,गिरिधर जंघेल,गांधी शरण जंघेल,सौरभ जंघेल,दुष्यंत जंघेल,सेवक जंघेल,धीरज जंघेल,ओमकार जंघेल,रानू जंघेल,दारक ध्रुवे,माहेश्वरी जंघेल,विकाश जंघेल,विनोद जंघेल,संजय जंघेल,योगेश जंघेल,धर्मू जंघेल,पालक जंघेल,तामेश्वर जंघेल,लिलेश्वर जंघेल,सुमंत जंघेल,कुलदीप जंघेल,चिरन जंघेल,लोकेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.