×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

आदित्य वाहिनी ने आयोजित की हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी Featured

ख़ैरागढ़ 00 हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रांत के पश्चिम दिशा प्रमुख के क्षेत्र में से खैरागढ़ जिला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्रीगोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती की प्रेरणा से सनातन संस्कृति संरक्षरणार्थ व भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए श्री शीतला माता मंदिर खैरागढ़ में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी एवं नगर आदित्यवाहिनी संगठन विस्तार का कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम में आदित्य वाहिनी संगठन प्रकल्प के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। व आगामी फरवरी माह में छत्तीसगढ़ आगमन के अंतर्गत कवर्धा जिला के रणवीरपुर ग्राम में विशाल धर्मसभा में सभी खैरागढ़ जिला से उपस्थिति के संबंध में भी चर्चा किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय पश्चिम दिशा प्रमुख भोला तिवारी एवं पूर्व दिशा प्रमुख मारुती शरण शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। 


शिशिर की अनुशंसा से कार्यकारिणी की घोषणा


खैरागढ़  जिला अध्यक्ष शिशिर मिश्रा की अनुशंसा से  नगर विस्तार के लिए निम्न नामों को मनोनीत किया गया। संतोष तिवारी को जिला महामंत्री,घनश्याम तिवारी शहर अध्यक्ष,दीपक देवांगन को शहर उपाध्यक्ष, सुदर्शन तिवारी को पूर्व दिशा प्रमुख शहर,मुकेश तिवारी को पश्चिम दिशा प्रमुख शहर,प्रेम शंकर तिवारी को उत्तर दिशा प्रमुख,लक्ष्मी नारायण तिवारी को दक्षिण दिशा प्रमुख, दिनेश शर्मा को शहर महामंत्री,गुलशन तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


दक्षिण सह प्रमुख का भी किया मनोनयन


हरि दिमर, दिनेश सिन्हा,चंद्रशेखर कौशल,संजय यादव को पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण सह प्रमुख के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लखन शर्मा,आशुतोष मिश्रा, तेजेश्वर वैष्णव,राम कुमार पटेल को मनोनीत किया गया है।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.