IRCTC Tirupati Balaji Tour Package : हर साल दुनियाभर से करोड़ो लोग भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन करने आंध्र प्रदेश के तिरुपति जाते हैं। तिरुपति बालाजी मन्दिर भारतीय वास्तुकला का एक ऐसा नमूना है जिसकी दूसरी कोई मिसाल नहीं है। IRCTC भारतीय रेलवे का एक उपक्रम है जो बेहद किफायती कीमत पर इस मन्दिर के दर्शन के लिए आकर्षक टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इस पैकेज में भक्तजनो को तिरूपति बालाजी मंदिर के साथ साथ तिरुचानुरु में स्थित देवी पदमावती के दर्शन करने का मौका भी मिलेगा।
इस पैकेज का नाम तिरुपति देवस्थानम है। जिसकी तारीख 15 फरवरी, 22 फरवरी, 29 फरवरी, सात मार्च, 14 मार्च, 21 मार्च तय की गयी है।
इस यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं को सुबह 6:10 बजे की फ़्लाइट से दिल्ली से चेन्नई लाया जाएगा। सुबह 9 बजे चेन्नई पहुंचकर चेन्नई हवाई अड्डे से उन्हें श्री कालाहस्ती मन्दिर ले जाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अपने पैसे से लंच के लिए समय दिया जाएगा। इस मन्दिर में दर्शन के बाद उन्हें डिनर दिया जाएगा और तिरुपति में रात को ठहराया जाएगा।
दूसरे दिन सुबह के नाश्ता करने के बाद भक्तजनो को 22 किमी दूर तिरुमाला स्थित बालाजी मन्दिर ले जाया जाएगा। दर्शन के बाद उन्हें चेन्नई हवाई अड्डा ले जाया जाएगा। इसी बिच उन्हें उनके पैसे से लंच के लिए समय दिया जाएगा। चेन्नई हवाई अड्डे से रात के 08:40 बजे की फ्लाइट से उन्हें फिर वापस दिल्ली लाया जाएगा।
IRCTC के इस किफायती टूर पैकेज में सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए लोगों को 18,710 रुपये देने होंगे। डबल ऑक्युपेंसी के 16,800 रुपये और ट्रिपल ऑक्युपेंसी के लिए 16,670 रुपये देने होंगे। जिनमे ये सभी शामिल होंगे।
1. दिल्ली से चेन्नई और चेन्नई से दिल्ली तक उड़ान का किराया शामिल है।
2. एसी बस से चेन्नई-तिरुपति-चेन्नई पहुँचाना।
3. तिरुपति में अच्छे एसी होटल में रात में रुकने की व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है।
4. 01 नाश्ता, 01 डिनर इसमें शामिल है।
5. फ्लाइट पर खाने की व्यवस्था इस पॅकेज में शामिल है।
6. एसी वाहन से दर्शनीय स्थानों पर घूमना इस पैकेज में है।
7. बालाजी स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, पद्मावती मन्दिर दर्शन टिकट और कालाहस्ती दर्शन टिकट इस पैकेज में शामिल है।
8. तिरुपति में दर्शन में सहायता के लिए गाइड की व्यवस्था भी पैकेज में है।
9. प्रति वयस्क दो लड्डू प्रसाद के रूप में इसमें दी जायगी।
10. यात्रा में लोगों की यात्रा बिमा इस पैकेज में शामिल है