पार्टी ने Congress विधायक दल की बैठक में नहीं आने वाले और पायलट के साथ गए मंत्रियों के अलावा दो अन्य विधायकों को भी उनके पदों से हटा दिया है।
रागनीति डेस्क. Rajasthan के सियासी घमासान के बीच Congress ने सचिन पायलट को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनहें उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद से भी उनकी छुट्टी कर दी गई है। पर्यवेक्षक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह घोषणा की है।
सुरजेवाल ने बताया कि ओबीसी समाज से आने वाले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को यह जिम्मेदारी दी गई है।
सुरजेवाला ने कहा कि सचिन और उनके कुछ मंत्री साथी बीजेपी के षडय़ंत्र में भटक गए। इसी साजिश के तहत सरकार को गिराने का साजिश कर रहे हैं। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। इसलिए बड़े दुखी मन से कुछ फैसले लिए हैं। Also read: Khairagarh Congress में गुटबाजी: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर विरोध जताने सभापति ने अकेले हांकी बैलगाड़ी
सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह को और रमेश मीणा को उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद से हटाया जा रहा है। विश्वेन्द्र सिंह के पास पर्यटन और देव स्थान मंत्रालय था, वहीं मंत्री रमेशचंद मीणा खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पार्टी ने Congress विधायक दल की बैठक में नहीं आने वाले और पायलट के साथ गए मंत्रियों के अलावा दो अन्य विधायकों को भी उनके पदों से हटा दिया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान प्रांत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मुकेश भाकर को हटा दिया है। उनकी जगह विधायक गणेश घोघरा नए अध्यक्ष होंगे। इसी तरह राकेश पारीक को हटाकर हेम सिंह शेखावत को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। Also read: गौठान होंगे लोगों के आजीविका के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र-श्री बघेल
लगातार दूसरे दिन विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट गुट को पार्टी से बाहर निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया। मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे बैठक होनी थी, लेकिन यह एक घंटे देरी से साढ़े 11 बजे शुरू हुई।
बताया गया कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थकों का इंतजार किया गया। इससे पहले उन्हें न्योता भेजा गया था।
हालांकि, पायलट खेमे ने फिर आने से इनकार कर दिया। बैठक में शामिल नहीं हुए विधायकों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सभी विधायकों ने एकमत से सचिन पायलट को पार्टी से बाहर करने पर सहमति जताई। इसके पहले सीएम आवास पर सोमवार को दोपहर एक बजे विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें भी सभी ने सहमति जताई थी। Also read: मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल एवं मोबाईल एप को राष्ट्रीय पुरस्कार
सचिन का ट्वीट- सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं!
सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
Also read: खैरा से खैरागढ़ (Khairagarh) तक बहेगी निर्मल धार, शिवालयों में नर्मदा (Narmada) जल चढ़ाकर रोपे जाएंगे पौधे ...
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।