रायगढ़। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 अंतर्गत गोवर्धनपुर में pmjsy की सड़क पर गांव के बीच से भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने जे लिए विभाग की सहमति से खम्बा गाड़ा गया है। दो दिन पूर्व नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अमृत मिशन के ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ रात 8 बजे गोवर्धनपुर पँहुच कर अपने पद का धौस दिखाते हुए खम्बे को हटवा दिया। ग्रामवासियों ने जब साहब को बताने का प्रयास किया कि भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के किये pmjsy की सहमति से खम्बा लगाया गया है तो साहब ने कह दिया कि मैं अपर कलेक्टर हु। तुम लोग दिक्कत में आ जाओगे।
क्षेत्र के लोगो का कहना है कि शहर से लगे ग्राम पंचायत विजयपुर एवम उसके आश्रित गांव गोवर्धनपुर को शासन द्वारा नगर निगम क्षेत्र में जोड़ते हुए वार्ड क्रमांक 47 में परिवर्तित किया है। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि जब से उनका गांव नगर निगम सीमा में शामिल हुआ है तब ग्रामवासी मुलभुत सुविधाओ से वंचित हो गए है। कई बार नगर निगम में ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन कोई ध्यान नही दिया जाता है। गांव में एक सड़क ही है जो सही सलामत है अब अधिकारी उसे भी भारी वाहन चलवा कर खत्म कर देने पर आमादा है।
वंही अपनी बात रखने का भी हमे अधिकार नही है। अधिकारी रात में आकर इस प्रकार धमकी दे रहे है जिससे दहशत का माहौल है। गोवर्धनपुर वालो का आरोप है की जिस प्रकार अफसरशाही हावी है उससे बढ़ रहे प्रशासनिक आतंकवाद से हम ख़ौफ़ज़दा है। उंन्होने कलेक्टर के नाम पत्र भेज कर कहा है कि नगर निगम मुलभुत सुविधा उपलब्ध नही करवा पा रही है और अधिकारी धमकी दे रहे है। ऐसे में गोवर्धनपुर को निगम क्षेत्र से हटा कर वापस पंचायत बना दिया जाय।
पत्र की प्रतीलिपि मुख्यमंत्री,गृहमंत्री व पंचायत मंत्री को भी प्रेषित की गई है।