×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

विक्रांत बोले- हम कोरोना से भी नहीं डरेंगे, किसानों के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे

चार सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन: धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो, पिछले वर्ष की धान खरीदी की राशि एकमुश्त दी जाए, धान खरीदी 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से की जाए और दो वर्ष का बोनस दिया जाए।

खैरागढ़. किसानों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार (7 अक्टूबर को) एसडीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को निशाने पर लिया। बोले- गंगा की कसम खाने के बाद भी कांग्रेस ने घोषणा पत्र का पालन नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: नगर पालिका के लोकसेवक हैं उपाध्यक्ष रामाधार, Viral Video की जांच का सबसे बड़ा आधार

सरकार को पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन सरकार फेल रही। इसलिए अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना से भी नहीं डरेंगे। किसानों के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से सवाल-जवाब किए। पूछा कि बिजली बिल हॉफ हुआ क्या? बेरोजगारों को 2500 रुपए मिले क्या? वृद्धावस्था पेंशन के एक हजार मिले क्या?

विक्रांत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2500 समर्थन मूल्य निर्धारित करने के बाद शुरुआत में 1860 दिए, फिर बाकी रकम के लिए दूसरी योजना बनाए। किसान धान बेचे और 2500 रुपए पाए, यह होना चाहिए। दो साल का बोनस देने की भी बात कही गई है, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें: नगर पालिका के लोकसेवक हैं उपाध्यक्ष रामाधार, Viral Video की जांच का सबसे बड़ा आधार

उन्होंने कहा कि गोधन योजना को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि गोबर का प्रतिकिलो दो रुपए मिलने से खुश मत हो जाना, आने वाले समय में उसी गोबर का केचुआ खाद आठ से दस रुपए में आपको ही बेचा जाएगा। इसे समझने की जरूरत है।

प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद

जिला पंचायत सदस्य घम्मन साहू, वीरेंद्र जैन, विकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नूनकरण साहू, पांडादाह के बिसेसर साहू, हरप्रसाद वर्मा, कोमल वर्मा, कृष्णा वर्मा, परमानंद वर्मा, चंद्रशेखर यादव, प्रफुल्ल ताम्रकार, तोप सिंह, विनय देवांगन, प्रकाश सिंह, दीनदयाल सिन्हा आदि मौजूद रहे। आखिर में सभी ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इसे भी पढ़ें: नगर पालिका के लोकसेवक हैं उपाध्यक्ष रामाधार, Viral Video की जांच का सबसे बड़ा आधार

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 07 October 2020 17:52

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.