×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

JFile: :read: Unable to open file: /home/u604370899/domains/ragneeti.co.in/public_html/cache/mod_sp_tweet/157-twitter.json

मुख्यमंत्री ने आदिवासी जननायक श्री बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन Featured

By June 08, 2020 510 0

रायपुर : 8 जून 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि 9 जून के अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने श्री मुण्डा को नमन करते हुए कहा कि श्री मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से एक थे। उन्होंने आदिवासियों को एकत्र कर जल, जंगल और जमीन के लिए आंदोलन किया। अकाल पीड़ितों की मदद की। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैें।

प्रदेश में आज अनलॉक -1 शुरू होगा, सार्वजनिक पार्क खोले जाएंगे, पर नहीं खुलेंगे शॉपिंग मॉल

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बिरसा मुण्डा ने हमें सिखाया कि प्रेरणादायी नेतृत्व होने पर सामूहिक इच्छाशक्ति, हथियारों की शक्ति पर भी भारी पड़ती है। उनका अदम्य साहस हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार और स्वाभिमान दिलाना ही बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें  :मोबाइल गेम "PUBG" खेलने के बाद 14 वर्षीय लड़के ने फांसी लगा ली

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 08 June 2020 17:06

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.