ख़ैरागढ़:छ. ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला खैरागढ़ - छुईखदान-गुण्डई के जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसने सर्वसम्मानित से हंसा राम वर्मा को जिला अध्यक्ष चुना गया। दिन शुक्रवार को जिला राजनांदगांव अध्यक्ष सत्यम् हुमने एवं कर्मचारी नेता पी.सी जेम्स एवं के नेतृत्व मे खैरागढ़ एवं छुईखदान ब्लॉक के स्वा. कर्मचारियों की उपस्थिति मे छ.ग.प्र. स्वा कर्म संघ का जिला अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न हुआ। हुमने के मार्गदर्शन मे निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ जहां जिला अध्यक्ष का दायित्व 'हंसा राम वर्मा को दिया गया वहीं जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू की बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला राजनांदगांव जिला अध्यक्ष सत्यम हुमने के द्वारा बधाई दी गई साथ ही पर एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय मेरावी ने दी।
ये रहे मौजूद
चुनाव मे संगठन के सदस्य दुर्गेश नंदिनी,शैफाली सिंह, सोनिया सिंह, संजय मेरावी, लक्ष्मी चंद्राकर, राजेश तिवारी, श्रद्धा वैष्णव, किरण वर्मा, धनेश्वरी कुम्हार, जैनी खान संध्या वर्मा, निशा कपूर, रोहणी चंद्रवंशी, विनोद रावटे कमलेश साहू, संजय मेरावी, सुरेश मंडावी, बी.एस उच्चारि कमलेश त्रिपाठी, सुदर्शन प्रसाद पांडे, ढेला बाई, मैना बाई,आईपी गढ़वाल, तुलसी साहू, उपस्थित थे।