नगर पालिका चुनाव से पहले विभिन्न आयोजनों में दिखने लगी पार्टी के दिग्गजों की सक्रियता।
खैरागढ़. लगातार हुए दो धार्मिक आयोजनाें में भाजपा के दिग्गजों की उपस्थिति के बाद कांग्रेस ने भी विरोध के बहाने नगर में अपनी ताकत दिखाई। इसे देखकर समझा जा सकता है कि नगर पालिका चुनाव से पहले पार्टियों ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, खैरा से नर्मदा जल लेकर खैरागढ़ पहुंचेंगे शिव भक्त
ढिमरिन कुआं से निकली किसान जन अधिकार पदयात्रा में विधायकों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति से यही संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के कृषि बिलों का विरोध करने के लिए जिले के नौ ब्लॉकों में से खैरागढ़ को भी संभवत: इसीलिए चुना।

पदयात्रा पहले पिपरिया में रुकी, जहां खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने केंद्र के कृषि कानूनों के बारे में लोगों को समझाया। फिर वहां से रवाना होकर नगर भ्रमण करते हुए मंगल भवन पहुंची, जहां तहसीलदार प्रीतम कुमार साहू को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, खैरा से नर्मदा जल लेकर खैरागढ़ पहुंचेंगे शिव भक्त
इस दौरान खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, विधायक भुवनेश्वर बघेल, प्रदेश के महामंत्री पंकज शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू, जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, जितेंद्र मुदलियार, अलाली राम यादव, चंदू साहू, रूपेश दुबे, अनुराग तुरे, राहुल तिवारी सहित प्रदेश व जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।
इन आयोजनों में पहुंचे थे भाजपाई दिग्गज
इससे पहले नगर में दो कलश यात्राएं निकाली गईं। पहली जनवरी में श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र धन संग्रह के लिए और दूसरी 16 फरवरी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए। इसमें पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जैसे दिग्गज भाजपाइयों ने शिरकत कर नगर भ्रमण किया। इसके अलावा सांसद संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल आदि की भी उपस्थिति महोत्सव में रही।

किसानों के लिए था कार्यक्रम, कहीं कोई राजनीति नहीं
प्रदेश प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू का कहना है कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से किसानों के लिए था। केंद्र के काले कानून के विरोध में यह पदयात्रा निकाली गई। इसमें कहीं कोई राजनीति नहीं है। विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों की मंशा के अनुरूप जिला कांग्रेस कमेटी ने खैरागढ़ में कार्यक्रम तय किया था, इसलिए वहां पदयात्रा निकाली गई।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, खैरा से नर्मदा जल लेकर खैरागढ़ पहुंचेंगे शिव भक्त