नर्मदा मंदिर परिसर में हुआ हिन्दू जन जागरण सेवा समिति का गठन, 8 मार्च को निकलेगी कांवर यात्रा।
खैरागढ़. रुक्खड़ बाबा से नर्मदा के जुड़ाव को देखते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर खैरा से भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी। अगले महीने 8 मार्च होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर शनिवार को नर्मदा मंदिर परिसर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार के नेतृत्व में हिन्दू जन जागरण सेवा समिति का गठन किया गया।
बैठक में खम्हन ताम्रकार ने बताया कि समिति के सैकड़ों सदस्य महाशिवरात्रि के अवसर पर खैरागढ़ में होने जा रहे रूख्खड़ स्वामी महोत्सव में शामिल होंगे। इसके लिए धार्मिक स्वरूप के साथ नर्मदा से खैरागढ़ रूख्खड़ स्वामी दरबार तक भव्य कांवर यात्रा करेंगे।
पौराणिक कथानुसार यह बात उल्लेखनीय है कि रूख्खड़ स्वामी महान तपस्वी रहे हैं। जिनकी तपस्या से नर्मदा का उद्गम हुआ है। 8 मार्च को समिति के सदस्य नर्मदा कुण्ड से कावर में जल लेकर पैदल रूख्खड दरबार खैरागढ़ प्रस्थान करेंगे। यात्रा में नर्मदा, चकनार, खैरा नवापारा, सण्डी, बेलगांव, पण्डरिया, बुन्देली, जीराटोला, मानपुर, पैलीमेटा, अचानकपुर, मगरकुण्ड, भुरभुसी, ठण्डार आदि गांव के सैकड़ो युवक कावर यात्रा में सामिल होंगे।
पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
इस बैठक में समिति के पदाधिकारियों का मनोनयन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रकाश जंघेल को अध्यक्ष एवं सतीश यादव को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई गई। उपाध्यक्ष अनुज साहू, मनोज साहू, दिवाकर सोनी, प्रकाश जंघेल, सहसचिव अशोक सिन्हा, दीपक राजपूत, कोषाध्यक्ष खेलन वर्मा एवं दामोदर वैष्णव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। चर्चा करते हुऐ खम्हन ताम्रकार ने बताया कि समिति का उद्देश्य हिन्दू धर्म से जुड़े सभी लोगों को एक मंच पर लाना है। समिति लोगो की सेवा और सहयोग में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी।
बैठक के खम्हन ताम्रकार, प्रकाश जंघेल, सतीश यादव, अनुज साहू, खेलन वर्मा, सुरेन्द्र जंघेल, रमेश जंघेल, पवन पटेल, दिवाकर सोनी, विशम्भर पटेल, दीपक जंघे, दूजेराम वर्मा, आशा पटेल, रोशन जंघेल, अशवनी जंघेल, प्रकाश वर्मा, हेमंत पटेल, अरविंद कुमार, डोगेंद्र शोरी, शिव कुमार, अशोक सिन्हा, लक्ष्मण कुमार, यतीश कुंजाम, वेनलाल वर्मा, रेखलाल पटेल, यशवंत कुमार, गौतम सिंह, मोहित जंघेल, तारण जंघेल आदि उपस्थित रहे।