×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

बोल बम के नारों से गूंजी संगीत नगरी Featured

खैरागढ़.सावन के पहले सोमवार को बोल बम सेवा समिति ने कांवड़ यात्रा कर नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में जल अभिषेक किया। समिति बीते कई वर्षों से नगर में कांवड़ यात्रा निकालते हुए आ रही है। समिति में युवाओं की संख्या सर्वाधिक रही। कांवड़ यात्रा सबसे पहले प्राचीन वीरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची,उसके बाद यात्रा प्राचीन श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर होते हुए नगर के अन्य शिव मंदिरों में पहुंची। आने वाले माह भर तक बड़ी सँख्या में युवा इसी तरह से कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे और मंदिरों में जल अभिषेक करेंगें। कांवड़ यात्रा में बोल बम सेवा समिति के श्रीराम यादव,गोविंद सोनी,दिनेश यादव सहित अन्य शामिल रहे।

 
रुक्खड़ स्वामी मंदिर में पार्थिव शिवलिंग की पूजा
 
तपस्वी संत श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर में परम्परानुसार पार्थिव शिव लिंग का पूजन व अभिषेक किया गया। मंदिर में सर्वप्रथम पार्थिव शिव लिंग बनाया गया। फिर पूरे विधि विधान से अभिषेक किया गया। 
 
 
वीरेश्वर महादेव में लगा भक्तों का तांता 
 
नया बस स्टैंड के पास स्थित श्री वीरेश्वर महादेव मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 5 बजे से मंदिर में अभिषेक का शुरू हुआ दौर देर शाम तक चलता रहा।
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 26 July 2021 14:48

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.