खैरागढ़ : विधायक यशोदा वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बुन्देली में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया| विधायक यशोदा ने पूरे सोसायटी परिसर का घूम-घूम कर सुविधाओं का जायजा लिया| धान सोसाइटी में धान विक्रय करने गए किसान विधायक को देख उत्साहित हो ऊठे| विधायक यशोदा वर्मा ने किसानो से क्षेत्र में कृषि कार्य को लेकर जनसवाद किया| यशोदा वर्मा ने किसानों को कहा कि, आपकी सुविधाओ को ध्यान में रखकर ही धान खरीदी की जा रही है| किसान हितैषी भूपेश सरकार किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्व है| हमेशा हमारा यहीं प्रयास रहता है कि आपको किसी भी प्रकार को कोइ भी समस्या ना हो| विधायक ने 'टोकन तुहर हाथ' एप्प के बारे में जानकारी देते हुए धान बेचने सोसाइटी आये किसानों को बताया कि इस एप्प के जरिये आप घर से ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते है| आपको धूप और भीड़ में लाइन लगाकर खड़े होने की जरुरत नहीं है| खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने धान खरीदी केंद्र समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को निर्देश दिए कि धान बेचने आये किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने चाहिए| इस दौरान विधायक प्रतिनिधि और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे|