खैरागढ़ : विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा आज शनिवार को स्वामी आत्मानद इंग्लिश मीडियम स्कूल विद्यालय छुईखदान में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई| विधायक यशोदा वर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी बालक-बालिकाओ को बाल दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी| बाल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए विधायक ने बच्चों को बताया कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था| इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है| यही वजह रही कि भारत की संसद ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया| उनके मन में बच्चों के लिए अपार प्यार और सम्मान था और वह उन्हें हमारे देश का भविष्य मानते थे। इस प्रकार, भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा| पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था|
इसके पश्चात् विधायक यशोदा तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुई| इस दौरान साहू संघ के सदस्यों ने विधायक यशोदा का आत्मीय स्वागत किया| विधायक ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों को दीपावली पर्व की शुभमनाए देते हुए बधाई दी|