×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण

खैरागढ़. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने धान संग्रहण केन्द्र दामरी घोटिया, ठेलकाडीह और मंदरा कोही का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रहण केन्द्रों में बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संग्रहण केन्द्रों में भंडराण की स्थिति सहित अन्य विषयों की जानकारी। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि धान का संग्रहण केन्द्र मदुराकोही और दामरी घोटिया में भंडराण शुरू हो गया है। दोनों केन्द्रों में क्रमश: 5000 क्विंटल व 12000 क्विंटल धान का भंडराण किया जा चुका है। जबकि ठेलकाडीह में धान संग्रहण करने के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। यहां भी जल्द ही धान का भंडारण करने की जानकारी दी।

कलेक्टर वर्मा ने जिले के तीनों ही धान संग्रहण केन्द्रों को बेहतरी से उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहण केन्द्रों में अधिक से अधिक धान का भंडारण सुनिश्चित करने के लिए जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किए। वही संग्रहण केन्द्रों में ड्रेनेज, कैपिंग, स्केटिंग, बाउंड्री का फेंसिंग, चौकीदारों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने भी निर्देशित किए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे समितियों से धान का उठाव करें, जहां खरीदी के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। ताकि उपार्जन केन्द्रों में खरीदी के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो। साथ ही भंडारित होने वाले धान की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहकारी संस्था खैरागढ़ सहायक पंजीयक रघुराज ठाकुर और जिला विपणन अधिकारी चन्द्रपाल दीवान भी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.