खैरागढ़. सिविल अस्पताल खैरागढ़ की जीवन दीप समिति की समान्य सभा बैठक विधायक यशोदा वर्मा की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल खैरागढ़ की सभा गृह में बुधवार को बैठक संम्पन्न हुआ। जिसमे सिविल अस्पताल खैरागढ़ के समस्त पहलु पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक में अध्यक्ष व्दारा प्रस्तावित एजेंडा पर निर्णय लिए गये। सिविल अस्पताल के सुदृढ़करण कर सुचारू संचालन करने अध्यक्ष के व्दारा कई निर्देश एवं सुझाव दिए। पूर्व में आयोजित बैठक का पालन प्रतिवेदन एवं आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए, मार्च 2025 में होने वाली जीवन दीप समिति की समान्य सभा की बैठक में पालन प्रतिवेदन सहित आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त जीवन दीप समिति सिविल अस्पताल खैरागढ़ की समान्य सभा बैठक में विधायक यशोदा वर्मा, गिरजा चंन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मनोनित सदस्य अनुज देवांगन, सुर्यदमन सिंह, संजय बराडिया, डॉ. विवेक बिसेन खण्ड चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ सहित जीवन दीप समिति के सदस्य उपस्थित थे।