फसल क्षेत्राच्छादन का अंतिम प्रकाशन ग्राम एवं ग्राम पंचायत में 25 अक्टूबर तक
राजनांदगांव. शासन द्वारा गिरदावरी कार्य पूर्ण कर खसरा व भुईंया सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि के लिए अवधि 10 अक्टूबर 2021 तक बढ़ाई गई है। प्रारंभिक प्रकाशन, दावा आपत्ति प्राप्त करना, दावा आपत्ति का निराकरण तथा दावा आपत्ति अनुसार संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 तक रहेगी। पटवारी द्वारा खेत में बोई गई फसल का विवरण खसरा पांचसाला भुईयां साफ्टवेयर में दर्ज किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक ग्राम में किसानों के द्वारा बोई गई फसल के क्षेत्राच्छादान प्रतिवेदन का प्रारंभिक प्रकाशन 11 अक्टूबर तक किया जाएगा।
.jpeg)
ग्राम फसलवार एवं किसानवार जानकारी परिशिष्ट-1 में तैयार कर संबंधित ग्राम तथा ग्राम पंचायत में प्रकाशन कर दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। दावा आपत्ति समयावधि 15 अक्टूबर 2021 तक निराकरण किया जाएगा तथा खसरा एवं भुईया साफ्टेवयर में प्रविष्ट फसल क्षेत्राच्छादन की प्रविष्ट को दुरूस्त कर परिशिष्ट -1 फसल क्षेत्राच्छादन का अंतिम प्रकाशन ग्राम एवं ग्राम पंचायत में मौसम खरीफ के लिए 25 अक्टूबर 2021 तक कराया जाएगा। खसरों के संकलन, विलोपन एवं भू-स्वामित्व, अन्य विवरण में हुए परिवर्तन, जिसे राजस्व अभिलेख में दुरूस्ती नहीं किया गया है। मौसम खरीफ के स्थिति में 31 अक्टूबर 2021 तक दुरूस्ती की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। गिरदावरी कार्य का निष्पादन एवं पर्यवेक्षण निम्नांकित निर्देर्शों को ध्यान में रखते हुए किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
